फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI Fixed Deposit Interest Rates News: SBI cuts fixed deposit rates know the Latest FD rates here

SBI ने दिया ग्राहकों को झटका, अब FD पर आपको मिलेगा इतना कम ब्याज

Mon, 14 Sep 2020 03:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 14 Sep 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
SBI Fixed Deposit Interest Rates News: SBI cuts fixed deposit rates know the Latest FD rates here
SBI Fixed Deposit - फोटो : pixabay

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी कर दी है। दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर एसबीआई की नई दरें 10 सितंबर 2020 से लागू हो गई है। एक साल से दो साल की अवधि के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर अब 20 आधार अंक कम ब्याज मिलेगा। इससे पहले बैंक ने 27 मई को फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें घटाई थी।

विज्ञापन


आइए जानते हैं कि दो करोड़ से कम की एफडी पर आपको कितना ब्याज मिलेगा। 
 
अवधि आम नागरिकों के लिए नई दर  वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई दर 
सात से 45 दिन 2.9 फीसदी 3.4 फीसदी
46 से 179 दिन 3.9 फीसदी 4.4 फीसदी
180 से 210 दिन 4.4 फीसदी 4.9 फीसदी
211 से एक साल 4.4 फीसदी 4.9 फीसदी
एक साल से दो साल 4.9 फीसदी 5.4 फीसदी
दो साल से तीन साल 5.1 फीसदी 5.6 फीसदी
तीन साल से पांच साल  5.3 फीसदी 5.8 फीसदी
पांच साल से 10 साल 5.4 फीसदी 6.2 फीसदी


SBI वीकेयर डिपॉजिट की बढ़ी अंतिम तिथि
मालूम हो कि बैंक ने वरिष्ठ वागरिकों के लिए एफडी प्रोडक्ट 'SBI वीकेयर डिपॉजिट' को लॉन्च किया था। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल या उससे ज्यादा की अवधि के लिए रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 30 आधार अंकों का अतिरिक्त प्रीमियम मिलता है। अब एसबीआई वीकेयर जमा योजना 31 दिसंबर 2020 तक जारी रहेगी। पहले इस योजना की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2020 थी। इससे वरिष्ठ वागरिकों को फायदा होगा।
विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड के भुगतान में ग्राहकों को मिल सकती है मोहलत
मोरेटोरियम के बाद क्रेडिट कार्ड का भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों को एसबीआई और मोहलत दे सकता है। एसबीआई कार्ड के शीर्ष अधिकारी ने रविवार को कहा कि कंपनी उन ग्राहकों को भी कर्ज पुनर्गठन योजना में शामिल कर सकती है, जो मोरेटोरियम के बाद भी भुगतान नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज पुनर्गठन योजना में शामिल हो सकते हैं ग्राहक 
कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि आरबीआई की गाइडलाइन के तहत मार्च से मई तक भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के खाते स्टैंडर्ड रखे गए। इसके बाद मोरेटोरियम तीन महीने बढ़ाकर अगस्त तक कर दिया गया, लेकिन यह सुविधा पाने के लिए ग्राहकों को चुनाव करने का विकल्प दिया गया। कई ग्राहकों ने फिर मोरेटोरियम लिया और कुछ ने भुगतान करना शुरू कर दिया। वहीं, कई ग्राहकों ने न तो दोबारा मोरेटोरियम का विकल्प चुना और न ही भुगतान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed