{"_id":"573dcf254f1c1bfd57ac726f","slug":"sbi-associate-bank-workers-threatens-to-go-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI के सहयोगी बैंक कर्मचारी करेंगे 20 मई को हड़ताल!","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
SBI के सहयोगी बैंक कर्मचारी करेंगे 20 मई को हड़ताल!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 May 2016 08:08 PM IST
सार
- हड़ताल सहयोगी बैंकों के एसबीआई में प्रस्तावित विलय के विरोध में होगी
- एआईबीईए ने पांच सहयोगी बैंकों के अपने सभी सदस्यों को 20 मई को हड़ताल के लिए बुलाया
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसबीआई के पांच सहयोगी बैंकों के कर्मचारियों के एक वर्ग ने शुक्रवार 20 मई को हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। यह हड़ताल सहयोगी बैंकों के एसबीआई में प्रस्तावित विलय के विरोध में होगी।
विज्ञापन
इस सप्ताह की शुरुआत में एसबीआई ने पांच सहयोगी बैंकों और नई बनी भारतीय महिला बैंक के एसबीआई में विलय का प्रस्ताव रखा था। इस बीच अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओए) ने सरकार से निवेदन किया था कि वह एसबीआई के इस प्रस्ताव को मंजूरी न दे। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के सभी कामगारों, निदेशकों और कुछ अन्य स्वतंत्र निदेशकों के विरोध के बावजूद इस विलय प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
एसबीआई के पांच सहयोगी बैंक हैं स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावनकोर और स्टेट बैंक ऑफ मैसूर। एआईबीईए ने एक बयान में कहा कि उसने पांच सहयोगी बैंकों के अपने सभी सदस्यों को भी 20 मई को हड़ताल के लिए बुलाया है।
विज्ञापन