फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI associate bank workers threatens to go on strike

SBI के सहयोगी बैंक कर्मचारी करेंगे 20 मई को हड़ताल!

Thu, 19 May 2016 08:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 08:08 PM IST
सार

  • हड़ताल सहयोगी बैंकों के एसबीआई में प्रस्तावित विलय के विरोध में होगी
  • एआईबीईए ने पांच सहयोगी बैंकों के अपने सभी सदस्यों को 20 मई को हड़ताल के लिए बुलाया

विज्ञापन
SBI associate bank workers threatens to go on strike
हड़ताल - फोटो : demo

विस्तार

एसबीआई के पांच सहयोगी बैंकों के कर्मचारियों के एक वर्ग ने शुक्रवार 20 मई को हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। यह हड़ताल सहयोगी बैंकों के एसबीआई में प्रस्तावित विलय के विरोध में होगी।

विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में एसबीआई ने पांच सहयोगी बैंकों और नई बनी भारतीय महिला बैंक के एसबीआई में विलय का प्रस्ताव रखा था। इस बीच अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओए) ने सरकार से निवेदन किया था कि वह एसबीआई के इस प्रस्ताव को मंजूरी न दे। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के सभी कामगारों, निदेशकों और कुछ अन्य स्वतंत्र निदेशकों के विरोध के बावजूद इस विलय प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन


एसबीआई के पांच सहयोगी बैंक हैं स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावनकोर और स्टेट बैंक ऑफ मैसूर। एआईबीईए ने एक बयान में कहा कि उसने पांच सहयोगी बैंकों के अपने सभी सदस्यों को भी 20 मई को हड़ताल के लिए बुलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed