फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI announced reduction in its Marginal Cost of Funds based Lending Rate MCLR

त्योहारों से पहले SBI ने किया बड़ा एलान, लोन और एफडी की ब्याज दरों में हुई कटौती

Mon, 09 Sep 2019 03:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 09 Sep 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
SBI announced reduction in its Marginal Cost of Funds based Lending Rate MCLR

सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने त्योहारी मौसम शुरू होने से पहले सोमवार को विभिन्न अवधि के कर्ज की ब्याज दर में 0.10 फीसदी की और कटौती की घोषणा की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्टेट बैंक की ओर से चालू वित्त वर्ष के दौरान ब्याज दर में यह तीसरी कटौती होगी। कर्ज की ब्याज दरों में ताजा कटौती मंगलवार से प्रभावी होगी।

 


यह भी पढ़े: त्योहारों से पहले SBI ने दिया झटका, कल से FD पर मिलेगा कम ब्याज


इस संदर्भ में बैंक ने कहा है कि एक साल के लिये कर्ज की सीमांत लागत आधारित (एमसीएलआर) ब्याज दर ताजा कटौती के बाद घटकर 8.15 फीसदी रह जाएगी। बैंक की ज्यादातर ब्याज दरें इसी दर से जुड़ी रहतीं हैं। इससे पहले यह दर 8.25 फीसदी रही है।

एफडी की ब्याज दरों में भी हुई कटौती

बैंक ने इसके साथ ही अपनी खुदरा सावधि जमा (रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट) पर भी ब्याज दर में 0.20 से 0.25 फीसदी तक की कटौती की है। जबकि एकमुश्त बड़ी राशि की सावधि जमा की ब्याज दर में 0.10 से लेकर 0.20 फीसदी तक की कटौती की है। जमा पर ये कटौतियां भी मंगलवार से प्रभावी होंगी।

बैंक ने कहा है कि घटती ब्याज दरों के मौजूदा परिवेश और उसके पास उपलब्ध अधिशेष नकदी को देखते हुये सावधि जमा की ब्याज दरों को परिस्थिति के अनुरूप किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed