फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI and other banks reduced MCLR you will get loan at low interest rate

खुशखबर: SBI समेत इन सभी बैंकों ने सस्ता किया लोन, MCLR में की कटौती

Wed, 08 Jul 2020 11:15 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 08 Jul 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
SBI and other banks reduced MCLR you will get loan at low interest rate
लोन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बुधवार को कहा कि उसने कम अवधि के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 से लेकर 0.10 फीसदी तक कटौती की है। यह कटौती 10 जुलाई से लागू होगी। एसबीआई के जारी वक्तव्य में कहा गया है कि एमसीएलआर में यह कटौती तीन माह तक के लिये दिये जाने वाले कर्ज पर लागू होगी। 

विज्ञापन


एमसीएलआर में की गई इस कटौती के बाद तीन माह तक की अवधि के कर्ज पर बैंक की ब्याज दर घटकर 6.65 फीसदी वार्षिक रह जायेगी। यह दर बैंक की बाहरी बेंचमार्क आधारित ब्याज दर (ईबीएलआर) के बराबर हो गई है। स्टेट बैंक की एमसीएलआर दर में की गई यह लगातार 14वीं कटौती है। इस कटौती के बाद भी यह दर बाजार में सबसे कम है।
विज्ञापन


ग्राहकों को होगा फायदा 
इससे ग्राहकों को काफी फायदा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी होम लोन की ईएमआई में कमी आएगी। हालांकि अगर आपका होम लोन एसबीआई की एमसीएलआर दर से जुड़ा है, तो नई कटौती आपकी ईएमआई को तुरंत नीचे नहीं ला सकती है, क्योंकि एमसीएलआर आधारित कर्ज में आमतौर पर एक साल का रीसेट क्लॉज होता है। बता दें कि एमसीएलआर दरें बैंक की अपनी लागत पर आधारित होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

HDFC बैंक ने भी दिया ग्राहकों को लाभ
एसबीआई से पहले एचडीएफसी बैंक भी लोन की ब्याज दरें घटा चुका है। एचडीएफसी ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.20 फीसदी की कटौती की है। नई दरें आज 7 जुलाई से लागू हो गई। अब एचडीएफसी बैंक के एक साल के लिए एमसीएलआर दर 7.65 फीसदी से घटकर 7.45 फीसदी हो गई है। इस कटौती के साथ ही बैंक से जुड़े होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई कम हो जाएगी।

इन बैंकों ने भी की घोषणा
इतना ही नहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी ग्राहकों को राहत दी है। केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एमसीएलआर में क्रमश: 0.10 फीसदी और 0.20 फीसदी की कटौती की घोषणा की। यह कटौती सभी अवधि के कर्ज पर की गयी है जो सात जुलाई से प्रभाव में आ गई है। 

केनरा बैंक ने इतनी की कटौती
बंगलूरू स्थित केनरा बैंक ने एक साल के एमसीएलआर को घटाकर 7.55 फीसदी कर दिया है जो पहले 7.65 फीसदी थी। केनरा बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एक दिन और एक महीने के लिये ब्याज दर 0.10 फीसदी घटाकर 7.20 फीसदी कर दिया गया है। वहीं तीन महीने के लिये एमसीएलआर 7.55 फीसदी से कम कर 7.45 फीसदी कर दिया गया है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने इतना दिया लाभ
पुणे के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने एक साल के एमसीएलआर को कम कर 0.20 फीसदी कम कर 7.50 फीसदी कर दिया है। अबतक यह 7.70 फीसदी थी। एक दिन, एक महीने और तीन महीने के कर्ज के लिये एमसीएलआर अब क्रमश: 7 फीसदी (अबतक 7.20 फीसदी), 7.10 फीसदी (7.30 फीसदी) और 7.20 फीसदी (अबतक 7.40 फीसदी) होगी।

क्या है एमसीएलआर ?
बैंकिंग क्षेत्र के नियामक रिजर्व बैंक ने एक अप्रैल 2016 से देश में मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग के आधार पर एमसीएलआर की शुरुआत की थी। उससे पहले सभी बैंक आधार दर के आधार पर ही ग्राहकों के लिए ब्याज दर तय करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed