फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI 9114 crore profit due to NPA reduction 1779 profit for Bank of Baroda

मुनाफा: एनपीए घटने से एसबीआई को रिकॉर्ड 9114 करोड़ का लाभ, बैंक ऑफ बड़ौदा को 1779 का फायदा

Sat, 14 May 2022 07:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 14 May 2022 07:01 AM IST
सार

चौथी तिमाही में एसबीआई का सकल एनपीए 4.98 फीसदी से घटकर 3.97 फीसदी रह गया। शुद्ध एनपीए भी 1.5 फीसदी से घटकर 1.02 फीसदी रहा। बैंक ने 7.10  रुपये प्रति शेयर का लाभांश घोषित किया है। 

विज्ञापन
SBI 9114 crore profit due to NPA reduction 1779 profit for Bank of Baroda
एसबीआई को रिकॉर्ड मुनाफा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फंसे कर्ज में गिरावट से एसबीआई का चौथी तिमाही में मुनाफा 41 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 9,114 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले उसे 6,451 करोड़ का लाभ हुआ था। समेकित आधार पर बैंक का लाभ 9,549 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन


इस दौरान सकल एनपीए 4.98 फीसदी से घटकर 3.97 फीसदी रह गया। शुद्ध एनपीए भी 1.5 फीसदी से घटकर 1.02 फीसदी रहा। बैंक ने 7.10  रुपये प्रति शेयर का लाभांश घोषित किया है। 
विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा को 1779 का फायदा
बैंक ऑफ बड़ौदा को मार्च तिमाही में 1,779 करोड़ का फायदा हुआ है। एक साल पहले इसी अवधि में लाभ 1,047 करोड़ रुपये था। पूरे साल के दौरान बैंक का कुल लाभ बढ़कर 7,272 करोड़ पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन बैंक को आठ फीसदी ज्यादा लाभ
बैंक का लाभ चौथी तिमाही में 8 फीसदी बढ़कर 1,440 करोड़ पहुंच गया। पूरे साल में लाभ 80 फीसदी बढ़कर 5,232 करोड़ पहुंच गया। सकल एनपीए घटकर 11.11 फीसदी रह गया।


वनस्पति तेल आयात 13 फीसदी घटकर 9.12 लाख टन
खाद्य एवं गैर-खाद्य तेलों सहित वनस्पति तेल का आयात इस साल अप्रैल में 13 फीसदी घटकर 9.12 लाख टन रह गया। अप्रैल, 2021 में यह 10,53,347 टन था।

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान खाद्य तेलों का आयात पिछले साल अप्रैल के 10,29,912 टन से कम होकर 9,00,085 टन रह गया। गैर-खाद्य तेलों का आयात भी 23,435 टन से घटकर 11,761 टन रह गया। तेल विपणन वर्ष नवंबर से अक्तूबर तक चलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed