फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   rumours on social media about RBI closing some banks says RBI

RBI का अलर्ट, कई बैंकों को बंद करने की खबर को बताया अफवाह

Wed, 25 Sep 2019 04:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 25 Sep 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
rumours on social media about RBI closing some banks says RBI
RBI

मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने छह महीने के लिए पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें फैलने लगी हैं कि आरबीआई जल्द ही कुछ और बैंकों पर भी प्रतिबंध लगाने वाला है और प्रतिबंध के बाद ग्राहक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। लेकिन अब रिजर्व बैंक ने इस पर अपनी तरफ से बयान दिया है। 

विज्ञापन

आरबीआई ने दिया स्पष्टिकरण 

आरबीआई ने कहा है कि, 'सोशल मीडिया पर आरबीआई द्वारा बैंकों पर प्रतिबंध लगाने की खबरें वायरल हो रही हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है और बैंक पर प्रतिबंध लगाने की खबरें झूठी हैं।'

विज्ञापन

 

वित्त सचिव ने भी दिया बयान

इसके बाद वित्त सचिव राजीव कुमार ने भी केंद्रीय बैंक द्वारा बैंकों पर प्रतिबंध लगाने वाली बात पर बयान दिया। राजीव कुमार ने कहा कि, 'सोशल मीडिया पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कई बैंकों पर प्रतिबंध लगाने की खबरें तेजी से फैल रही हैं। इन सब खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। आरबीआई किसी सरकारी बैंक पर प्रतिबंध नहीं लगा रहा है। बल्कि सरकार पब्लिक सेक्टर बैंक ( PSB ) को बढ़ावा दे रही है और बैंक ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के लिए कदम भी उठा रही है।'


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed