फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Reserve bank to introduce Positive Pay Feature to prevent fraud in cheque payment

खुशखबर: धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम, फोटो देखकर आपका चेक कैश करेगा बैंक

Fri, 07 Aug 2020 11:11 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 07 Aug 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Reserve bank to introduce Positive Pay Feature to prevent fraud in cheque payment
चेक - फोटो : PTI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कड़े नियमों के बावजूद बैंकों में धोखाधड़ी हो ही जाती है। जालसाज आम लोगों को लूटने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लेते हैं। बढ़ते फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए अब बैकिंग प्रणाली में ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


चेक से लेनदेन में धोखाधड़ी रोकने के लिए बैकिंग प्रणाली में 'पॉजिटिव पे' फीचर उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी घोषणा भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने की। पॉजिटिव पे फीचर के तहत चेक जारी करने वाला व्यक्ति किसी और को चेक सौंपने से पहले चेकी की फोटो खींचता है और उसे बैंक की मोबाइल एप पर अपलोड करता है। 
विज्ञापन


इतने मूल्य वाले चेक के लिए आएगा 'पॉजिटिव पे' 
मौद्रिक नीति की द्विमासिक समीक्षा के बाद दास ने कहा कि, 'चेक भुगतान की सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए 50,000 रुपये या उससे अधिक मूल्य के सभी चेक के लिए 'पॉजिटिव पे' का फीचर लाने का निर्णय किया गया है।' उन्होंने कहा कि 50,000 रुपये की इस सीमा के तहत संख्या की दृष्टि से करीब 20 फीसदी और भुगतान मूल्य के हिसाब से 80 फीसदी लेनदेन आ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ICICI बैंक पहले ही देता है यह सुविधा
इस संबंध में अन्य दिशानिर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। मालूम हो कि देश का दूसरा सबसे बड़ा निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक बिना किसी सीमा के 2016 से अपने ग्राहकों को इस तरह की सुविधा दे रहा है। इस सुविधा से बैंक को किसी लाभार्थी के चेक जमा करने से पहले पता होता है कि उसके ग्राहक ने चेक जारी किया है। इससे चेक पर भुगतान देने से पहले बैंक कर्मचारी इसका मिलान उसके पास पहले से उपलब्ध सूचना से कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed