फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI appoints external firm to audit HDFC Bank's IT infrastructure

कितना मजबूत है HDFC बैंक का इंफ्रास्ट्रक्चर? जांच के लिए RBI ने नियुक्त की बाहरी फर्म

Tue, 02 Feb 2021 11:59 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 02 Feb 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
RBI appoints external firm to audit HDFC Bank's IT infrastructure
HDFC बैंक - फोटो : pixabay

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक की आईटी अवसंरचना का ऑडिट करने के लिए एक बाहरी फर्म को नियुक्त किया है। देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक में पिछले दो वर्षों के दौरान कई बार सेवा बाधाएं आने के बाद यह फैसला किया गया।

विज्ञापन


शेयर में जोरदार उछाल
इसके बाद बैंक के शेयर में जोरदार तेजी देखी जा रही है। 1501 के स्तर पर खुलने के बाद यह सुबह 1.51 बजे 74.25 अंक यानी 5.03 फीसदी ऊपर 1551 के स्तर पर कारोबारर कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन यह 1476.75 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 8.54 लाख करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


इसलिए किया बाहरी पेशेवर आईटी फर्म को नियुक्त
एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि आरबीआई ने बैंकिंग नियामक कानून 1949 की धारा 30 (1-बी) के तहत बैंक की संपूर्ण आईटी अवसंरचना का विशेष लेखा परीक्षा करने के लिए एक बाहरी पेशेवर आईटी फर्म को नियुक्त किया है, जिसकी लागत बैंक वहन करेगा। पिछले महीने एचडीएफसी बैंक ने आरबीआई को बार-बार होने वाले सेवा व्यवधान का समाधान करने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना सौंपी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई ने लगाई थी नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक
इस कार्य योजना में बैंक ने कहा था कि वह तीन महीनों में अपने आईटी ढांचे को सुधार लेगा। एचडीएफसी बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरबीआई को दी गई कार्य योजना पर प्रगति हो रही है और बैंक ने इसे सकारात्मक रूप में लिया है, क्योंकि इससे मानकों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। अधिकारी ने विश्लेषकों की एक बैठक में कहा कि कार्य योजना को लागू होने में 10-12 सप्ताह लगेंगे, और आगे की समयसीमा आरबीआई के निरीक्षण पर निर्भर करेगी तथा संतुष्ट होने पर नियामक प्रतिबंध हटा देगा। आरबीआई ने दिसंबर में एचडीएफसी बैंक को अस्थाई रूप से नई डिजिटल पहल शुरू करने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed