फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   rbi to soon introduce new 20 rupees currency note

500, 200, 100, 50, 10 के बाद आएगा 20 रुपये का नया नोट, अजंता की होगी फोटो

Tue, 25 Dec 2018 01:42 PM IST
अनिल पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 25 Dec 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
rbi to soon introduce new 20 rupees currency note

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही पूरे देश में 20 रुपये का नया नोट जारी करने जा रहा है। नोटबंदी के बाद यह 7वीं करेंसी होगी जिसको आरबीआई लेकर के आ रहा है। 

विज्ञापन

ऐसा होगा नया नोट

20 रुपए के नए नोट में कई अतिरिक्त सुरक्षा फीचर होंगे। नए नोट पर भी ऐतिहासिक इमारत का फोटो लगाया जा सकता है। यह इमारत महाराष्ट्र की अजंता की गुफा हो सकती है। अजंता की गुफा यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर के रूप में घोषित की गई है।

विज्ञापन


यह नया नोट पुराने के मुकाबले करीब 20 फीसदी छोटा होगा। नोटबंदी के बाद से अब तक केंद्रीय बैंक 10, 50, 100,  200, 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी कर चुका है। यह सभी नोट महात्मा गांधी सीरीज के जारी किए गए थे। इन नोटों का डिजाइन और साइज पहले से चलन में मौजूद नोटों से अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस रुपये का यह नया नोट महात्मा गांधी (नयी) सीरीज में जारी होगा। यह पहले जारी किये गये नोटों से आकार और डिजाइन में अलग होगा। पुरानी सीरीज में जारी नोट पहले की तरह ही चलते रहेंगे। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च 2016 तक 20 रुपये मूल्य के 4.92 अरब नोट चलन में थे।

मार्च 2018 में नोटों की संख्या बढ़कर करीब 10 अरब हो गयी है। मार्च 2018 के अंत में, चलन में रहे कुल नोटों की संख्या में 20 रुपये के नोटों की हिस्सेदारी 9.8 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed