फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   rbi to soon appoint digital banking ombudsman to redressal customer problem

डिजिटल ट्रांजेक्शन फेल होने पर कर सकेंगे यहां शिकायत, आरबीआई जल्द करेगा इसकी नियुक्ति

Wed, 05 Dec 2018 08:22 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
rbi to soon appoint digital banking ombudsman to redressal customer problem
RBI

नोटबंदी के बाद से देश भर में कैशलेस ट्रांजेक्शन में इजाफा देखने को मिला है। सरकार और वित्त मंत्रालय के समर्थन से बैंक, मोबाइल वॉलेट कंपनियां और फिनटेक में इसका प्रयोग काफी बढ़ गया है। लेकिन इसके साथ ही कई ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जिसमें लोगों के ट्रांजेक्शन फेल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


इन मामलों में सबसे ज्यादा शिकायतें

बैंकों और मोबाइल वॉलेट कंपनियों के पास सबसे ज्यादा शिकायतें पेमेंट न होने की, और पैसा भेजने के बाद व्यक्ति को पैसा न मिलना जबकि खाते से राशि कट जाने की आ रही हैं। यह शिकायतें कई बार बैंकों के द्वारा निष्पादित नहीं की जाती हैं, जिसका खामियाजा ग्राहक को भुगतना पड़ता है। अब भारतीय रिजर्व बैंक ने इस समस्या को देखते हुए अलग डिजिटल बैंकिंग लोकपाल को नियुक्ति करने जा रहा है।
विज्ञापन


जनवरी तक होगी नियुक्ति 

आरबीआई ने कहा है कि वो अगले साल जनवरी के अंत तक डिजिटल बैंकिंग लोकपाल को नियुक्त कर देगा। आरबीआई ने कहा है कि देश में डिजिटल बैंकिंग करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। केंद्रीय बैंक फिलहाल मौजूद बैंकिंग लोकपाल की तरह ही इस तरह की नियुक्ति करेगी, जिससे ग्राहकों की शिकायतों का आसानी से निस्तारण हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed