फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   rbi to release new 20 rupees coin, will be different in size and shape

आरबीआई जारी करेगा 20 रुपये का सिक्का, दिखने में होगा काफी अलग

Thu, 07 Mar 2019 10:51 AM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Thu, 07 Mar 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
rbi to release new 20 rupees coin, will be different in size and shape

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 20 रुपये का सिक्का जारी करने जा रहा है। हालांकि यह सिक्का अभी चल रहे अन्य सिक्कों से डिजाइन में काफी अलग होगा। वित्त मंत्रालय ने इस बात की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन

इस आकार में होगा जारी

20 रुपये का जो सिक्का जारी होगा, वो गोलाकार नहीं होगा। यह एक पॉलीगॉन आकार में होगा। इस सिक्के के 12 सिरे होंगे। हालांकि अभी सरकार ने इस सिक्के का डिजाइन जारी नहीं किया है। 

विज्ञापन

10 साल बाद जारी होगा सिक्का

मार्च 2009 में आरबीआई ने 10 रुपये का पहला सिक्का जारी किया था। इसके बाद किसी और करेंसी का सिक्का जारी नहीं किया गया था। पहले से चल रहे एक, दो, पांच और 10 रुपये के नए सिक्के ही जारी होते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


10 रुपये के बाजार में करीब 13 अलग-अलग डिजाइन के सिक्के चलन में हैं। लोगों में इन सिक्कों को लेकर के पहले काफी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। देश के किसी हिस्से में 10 रुपये का सिक्का नहीं चल रहा था, तो कहीं एक रुपया का छोटा सिक्का नहीं लिया जा रहा था।

rbi to release new 20 rupees coin, will be different in size and shape

एक रुपया के छोटे सिक्के से इनकार

दिल्ली एनसीआर में भी सभी सिक्के आसानी से स्वीकार नहीं किए जा रहे थे। दिल्ली से लगे गाजियाबाद में रहने वाले महिपाल भाटी का कहना है कि दिल्ली में उसे किसी दुकानदार ने एक रुपया का छोटा सिक्का दे दिया था। उसे गाजियाबाद के कई दुकान में देने की कोशिश की, लेकिन उसे लेने से सभी ने इनकार कर दिया है। फल बेचने वाले, सब्जी बेचने वाले तो यहां तक कहते हैं कि एक रुपया कम दे दो, लेकिन यह सिक्का नहीं दो। 

सभी सिक्के हैं वैध

रिजर्व बैंक के प्रवक्ता का कहना है कि जो भी सिक्के जारी किए गए हैं, वह रिजर्व बैंक के नियम के तहत जारी किए गए हैं। इसलिए सभी सिक्के वैध हैं। यदि कोई व्यक्ति या बैंक इसे लेने से इनकार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए, ऐसा करना अपराध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed