फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI to introduce new indian 10 rupee note in chocolate brown colour

इस बदलाव के साथ आने वाला है 10 रुपए का नया नोट, RBI ने शुरू की प्रिंटिंग

Thu, 04 Jan 2018 03:25 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
RBI to introduce new indian 10 rupee note in chocolate brown colour
10 rupee note
देश में बड़ी करेंसी में हुए बदलाव के बाद अब 10 रुपए का नोट भी बदलने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक महात्मा गांधी सीरीज के तहत 10 रुपए नया नोट जारी करने को तैयार है। यह नोट चॉकलेट ब्राउन कलर का होगा और इसपर कोणार्क सूर्य मंदिर की तस्वीर बनी होगी। इसके अलावा पीछे की तरफ छपाई का वर्ष 2017 लिखा होगा। नोट पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई ने 10 रुपए के नए नोट के करीब 1 बिलियन पीस तैयार भी कर लिए हैं। पिछले हफ्ते ही सरकार से इसके डिजाइन को अनुमति मिली थी। बता दें कि आखिरी बार 10 रुपए के नोट में साल 2005 में बदलाव किया गया था। 
विज्ञापन


इससे पहले अगस्त 2017 में महात्मा गांधी सीरीज के तहत 50 और 200 रुपए के नए नोट जारी किए गए थे। बता दें कि नवंबर 2016 में सरकार ने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए थे। इसके बाद से ही सरकार ने नए नोट लाने की प्रक्रिया चला रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed