फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   rbi to announce its monetary policy, will not decrease your emi

आरबीआई करेगा मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान, इन कारणों से नहीं घटेगी आपकी EMI

Wed, 06 Dec 2017 11:24 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Dec 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
rbi to announce its monetary policy, will not decrease your emi

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आज दोपहर बाद अगले दो महीनों के लिए अपनी मौद्रिक नीति का ऐलान करेगा। इस नीति के ऐलान से ही अगले साल जनवरी तक आपकी ईएमआई पर कितना असर पड़ेगा या नहीं इसके बारे में पता चलेगा।

विज्ञापन


विश्व बैंक, मूडीज द्वारा रैकिंग और रेटिंग बढ़ाने के बाद आरबीआई क्या रेपो रेट में और कमी करेगा, इस बारे में पता चलेगा। हालांकि जानकारों का कहना है कि इस बार आरबीआई रेपो रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगा।  
विज्ञापन


मंगलवार को शुरू हुई थी मीटिंग
आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की बैठक मंगलवार को शुरू हो गई थी। जीडीपी ग्रोथ, महंगाई, निजी क्षेत्र के निवेश, क्रूड की कीमतों और  निर्यात में कमजोरी जैसे अहम फैक्‍टर पर विचार करेगी। हालांकि जानकारों के मुताबिक रेट में शायद ही कटौती की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई दर बनेगा बड़ा कारण
महंगाई दर के उच्चतम शिखर पर रहने के कारण आरबीआई इस बार रेपो रेट की दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगा। आरबीआई की एमपीसी दोपहर 2.30 बजे अपने फैसले को मुंबई में सुनाएगा। 

एचडीएफसी बैंक के चीफ इकोनॉमिक एक्सपर्ट अभीक बरूआ ने amarujala.com से बात करते हुए कहा कि आरबीआई के पास इस वक्त कई तरह के ऑप्शन हैं, लेकिन दरें बढ़ेंगी या घटेंगी इस पर आने वाला वक्त तय करेगा। हो सकता है कि रेट कट का फायदा बैंक अभी न देकर के फरवरी में दे। यह बहुत कुछ बुधवार की बैठक में तय होगा।

जीडीपी में हुआ इजाफा
जुलाई सितंबर के जीडीपी आंकड़ों ने 6.3 फीसदी का आंकड़ा पार किया, जो कि पिछले 5 तिमाही का सबसे ज्यादा है।  जीएसटी लागू होने के बाद आए इन आंकड़ों के मुताबिक कोर सेक्टर में 4.7 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली हैं। पिछली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 5.7 फीसदी रही थी।


दूसरी तिमाही में भी जीएसटी का असर दिखना संभव है। हालांकि तिमाही आधार पर जीडीपी में रिकवरी देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर सरकार का मानना है कि नवंबर-दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन में कमी संभव है। ज्यादा रिफंड और रेट घटने से जीएसटी कलेक्शन में कमी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed