फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI stops transactions from banks account with unaccounted cash

नोटबंदी: कुछ खातों से निकासी पर आरबीआई ने लगाई पाबंदी 

Fri, 16 Dec 2016 12:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
RBI stops transactions from banks account with unaccounted cash
RBI

अज्ञात स्रोतों से जुटाए धन को गलत तरीके से बैंकिंग प्रणाली में जमा करने वाले लोगों के खिलाफ भारतीय रिजर्व बैंक ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने उन खातों से निकासी पर पाबंदी लगा दी है जिनमें 9 नवंबर के बाद 2 लाख रुपये से अधिक जमा कराए गए हैं और जिनका बैंलेंस 5 लाख रुपये से अधिक है।

विज्ञापन


आरबीआई की अधिसूचना के मुताबिक, पैन या फॉर्म 60 जमा कराए बगैर (जो पैन कार्ड नहीं होने की स्थिति में भरा जाता है) ऐसे खातों के जरिये निकासी या ट्रांसफर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


उन खातों में मासिक निकासी की सीमा भी 10 हजार रुपये से अधिक नहीं होगी, जिनमें एक लाख रुपये सालाना जमा करने की स्वीकार्य सीमा से अधिक राशि जमा होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीआर शुल्क खुद वहन करेगी सरकार

RBI stops transactions from banks account with unaccounted cash
आरबीआई - फोटो : Getty

वित्त मंत्रालय ने कर व अन्य सरकारी प्राप्तियों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिए होने वाले भुगतान पर बैंकों को मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्कों की प्रतिपूर्ति के लिए बजटीय प्रावधान करने का फैसला किया है।

भारत सरकार के बकाया जैसे कर राजस्व और अन्य प्राप्तियों को डेबिट या क्रेडिट कार्ड से लेने वाले बैंक समय-समय पर आरबीआई को एमडीआर शुल्कों के दावे जमा करते रहेंगे।

आरबीआई बैंकों के एमडीआर दावों की प्रतिपूर्ति बजटीय प्रावधान के तहत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed