फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI slaps fine on Bank of Baroda for non compliance of directions on Bihar NGO

आरबीआई ने बीओबी पर लगाया 2.50 करोड़ का जुर्माना, ये है कारण

Wed, 20 Nov 2019 10:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 20 Nov 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
RBI slaps fine on Bank of Baroda for non compliance of directions on Bihar NGO
रिजर्व बैंक ने नियमों के उल्लंघन को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा पर 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बीओबी ने मंगलवार को बताया कि बिहार स्थित एनजीओ सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड को लेकर आरबीआई की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन

इसलिए लगाया जुर्माना

एनजीओ में 1,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की सीबीआई जांच चल रही है, जिसमें बीओबी के अधिकारी, इंडियन बैंक और समिति को आरोपी बनाया गया है। पटना और दिल्ली में दर्ज एफआईआर में सरकारी खाते से अवैध रूप से धन ट्रांसफर और उसका गलत इस्तेमाल किए जाने के आरोप हैं। 2003 से 2014 के बीच समिति ने बैंक अधिकारियों और राज्य सरकार के अधिकारियों को लुभाने के लिए सरकारी फंड का इस्तेमाल किया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि समिति ने बैंक ऑफ बड़ौदा की चेकबुक पर जिला मजिस्ट्रेट का फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी फंड से राशि निकाली थी। इसमें बीओबी अधिकारियों की मिलीभगत के कारण बैंक पर ढाई करोड़ का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

अप्रैल-सितंबर में 958 अरब रुपये के घोटालों की शिकायत

देश के सरकारी स्वामित्व वाले बैंकों ने इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच कुल 958 अरब रुपये के घोटालों की शिकायतें दर्ज कराई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद के उच्च सदन में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने राज्य सभा को बताया कि सरकारी बैंकों ने छह महीने के इस अंतराल में घोटाले व धोखाधड़ी के 5743 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से ज्यादातर मामले पिछले सालों में हुई गड़बड़ियों के हैं। वित्त मंत्री के मुताबिक, इस साल 1000 मामलों में 25 अरब रुपये का घोटाला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed