फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI may enhance ATM-Bank withdrawal limit

बैंक-एटीएम से कैश निकालने की सीमा बढ़ा सकता है आरबीआई

Mon, 16 Jan 2017 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
RBI may enhance ATM-Bank withdrawal limit
RBI

नोटबंदी के बाद कैश संकट से जूझ रहे बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कैश संकट को दूर करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया फैसला ले सकता है। नए नोटों की सप्लाई कम होने और मांग ज्यादा होने के चलते कैश का संकट पैदा हो गया था और सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए नकदी सीमा के लिए अपर लिमिट निर्धारित कर दी थी।

विज्ञापन


नोटबंदी के करीब सवा दो महीने बाद कैश निकालने के लिए एटीएम के बाहर की भीड़ में हल्का फर्क देखा जा रहा है। कैश निकालने की सीमा भी बढ़ाई जा चुकी है। सूत्रों का कहना है कि बजट से पहले आरबीआई कैश निकालने की सीमा संबंधी फैसले ले सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नोटबंदी के ऐलान के बाद जहां एटीएम से पैसे निकालने की सीमा 4,500 रुपये कर दी गई थी वहीं बाद में मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर बरकरार रहने के चलते इसे 2,500 रुपए कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर को सीमा बढ़ाकर की गई 4500 रुपये

RBI may enhance ATM-Bank withdrawal limit

मगर इस सीमा को 31 दिसंबर 2016 को रिवाइज किया गया और 1 जनवरी 2017 से लागू नियम के मुताबिक एक बार से यह सीमा बढ़ाकर 4500 रुपए प्रतिदिन कर दी गई।वहीं साप्ताहिक निकासी सीमा 24 हजार रुपए है।

अब कहा जा रहा है कि मौजूदा सीमा बदली परिस्थितियों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बढ़ाई जा सकती है। उललेखनीय है कि अभी बैंक 3 से लेकर 5 बार तक एटीएम के मुफ्त प्रयोग की इजाजत दे रहे हैं। इसके बाद प्रति ट्रांजैक्शन 20 रुपए का चार्ज लगता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंकों के एटीएम से कुल ट्रांजैक्शन 3 बार तक सीमित किया जा सकता है। जानकार बता रहे हैं  कि कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed