{"_id":"5cd2ee3fbdec220745633b52","slug":"rbi-may-cut-repo-rate-for-last-time-in-2019-says-market-analyst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में आखिरी बार रेपो रेट में हो सकती है 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
जून में आखिरी बार रेपो रेट में हो सकती है 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती
Wed, 08 May 2019 08:27 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 08 May 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई बढ़ने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जून में होने वाली द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में मुख्य नीतिगत दर यानी रेपो रेट में एक बार फिर से कम से कम 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। आईएचएस मार्किट ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके बाद महंगाई बढ़ने और राजकोषीय घाटे की आशंका से वित्त वर्ष 2019-20 के बचे हुए महीनों में रेपो रेट में कटौती की संभावना कम होगी।
केंद्रीय बैंक ने आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने के लिए इस साल फरवरी और अप्रैल में रेपो रेट में 25-25 आधार अंकों (0.25 फीसदी) की कटौती की थी। वर्तमान में यह दर 6 फीसदी है। वैश्विक मौद्रिक नीति कार्रवाई और उसके आर्थिक प्रभाव के बारे में लंदन की आईएचएस मार्किट ने कहा कि घरेलू और वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में नरमी दिख रही है।
साथ ही भारत में मुद्रास्फीती की दर आरबीआई के महंगाई लक्ष्य से नीचे रह सकता है। ऐसे में संभावना है कि आरबीआई जून में नीतिगत दर में कटौती कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जून के बाद महंगाई दबाव और राजकोषीय घाटा बढ़ने की आशंका को देखते हुए नीतिगत दर में और कटौती होने की गुंजाइश सीमित होगी। वहीं, वर्ष 2000 की शुरुआत से मध्य के बीच मौद्रिक नीति को सख्त किया जा सकता है।