RBI की नई व्यवस्था, अब घर बैठे होगा आपकी सभी समस्याओं का समाधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आए दिन कोई न कोई नई घोषणा करता रहता है। भारत में बीते कुछ सालों में बैंक ग्राहकों की शिकायतें काफी बढ़ी हैं। ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आरबीआई ने बैंक ग्राहकों के लिए शिकायत प्रबंधन प्रणाली यानी कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) को पेश किया है, जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन ही बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
बता दें कि सीएमएस के जरिए समय पर ग्राहकों की समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इसके तहत आप किसी भी वाणिज्य बैंक, शहरी सहकारी बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Governor @DasShaktikanta
launches Complaint Management System (CMS) in the presence of senior bankers and NBFC heads #rbitoday #rbigovernor #cms pic.twitter.com/dG4C8KBBJRविज्ञापन विज्ञापन— ReserveBankOfIndia (@RBI) June 24, 2019
IVR की शुरुआत भी कर सकता है केंद्रीय बैंक
सीएमएस का प्रयोग आप डेस्कटॉप और मोबाइल फोन दोनों पर कर पाएंगे। इतना ही नहीं, आरबीआई जल्द ही एक इंटरएक्टिव वायस रिस्पांस (IVR) प्रणाली की भी शुरुआत कर सकता है, जिससे ग्राहकों द्वारा की गई शिकायतों पर नजर रखी जाएगी।
फीडबैक भी दे सकते हैं ग्राहक
इस संदर्भ में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि सीएमएस बैंकिंग सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी को लाने के लिए लांच किया गया है। यह एप ऑटो जेनरेटेड एक्नॉलेजमेंट्स के जरिए शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत मिलने के बारे में सूचित करेगी। अपनी दिक्कतों के बताने के अलावा शिकायतकर्ता अपने अनुभव पर स्वेच्छा से प्रतिक्रिया भी शेयर कर सकते हैं।
इसके साथ ही दास ने कहा है कि, 'जागरूकता फैलाने के हमारे प्रयास में, हमने सीएमएस पोर्टल पर सुरक्षित बैंकिंग सिस्टम और भारतीय रिजर्व बैंक की अन्य महत्वपूर्ण कोशिशों को युवा रोल-मॉडल और स्पोर्ट्सपर्सन के साथ वीडियो के जरिए रखा है।