{"_id":"5d961ceb8ebc3e01567f1acc","slug":"rbi-increases-withdrawal-limit-of-punjab-and-maharashtra-cooperative-bank-customers-to-25000","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमसी के ग्राहकों को आरबीआई ने फिर दी राहत, अब निकाल सकेंगे 25,000 रुपये","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
पीएमसी के ग्राहकों को आरबीआई ने फिर दी राहत, अब निकाल सकेंगे 25,000 रुपये
Thu, 03 Oct 2019 09:38 PM IST
अमर शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
पीएमसी बैंक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC) के ग्राहकों को फिर राहत दी है। आरबीआई ने ग्राहकों के लिए नकद निकासी की सीमा बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। इससे पहले आरबीआई ने ग्राहकों को निकासी की सीमा एक हजार रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये की थी।
पहले ग्राहकों को छह महीने में सिर्फ एक हजार रुपये ही निकालने की अनुमति दी गई थी। पिछले हफ्ते आरबीआई ने बैंक पर छह महीनों का प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी थी। आरबीआई के इस कदम से लाखों ग्राहकों को राहत मिलेगी।
पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) के कई खाताधारकों ने पीएमसी के चेयरमैन समेत 14 अधिकारियों के खिलाफ पिछले हफ्ते सायन पुलिस थाने में सामूहिक शिकायत दर्ज कराई थी। ग्राहकों का आरोप था कि अधिकारियों ने उनकी रकम का दुरुपयोग किया। रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक पर नियामकीय खामियों के चलते कई पाबंदियां लगाई हैं।