फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI imposes Rs 35 lakh fine on Tamilnad Mercantile Bank

इस बैंक पर आरबीआई ने लगाया 35 लाख का जुर्माना, ये है कारण

Mon, 28 Oct 2019 04:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 28 Oct 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
RBI imposes Rs 35 lakh fine on Tamilnad Mercantile Bank

भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक पर भारी जुर्माना लगाया है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक पर फ्रॉड क्लासिफिकेशन और नोटिफिकेशन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है, जिसकी वजह से आरबीआई ने बैंक पर 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन

24 अक्तूबर को जारी किया था आदेश

इस संबंध में केंद्रीय बैंक ने 24 अक्तूबर 2019 को आदेश जारी किया था। 25 अक्तूबर को भारतीय रिजर्व बैंक ने विज्ञप्ति में कहा था कि तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने उसके दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया है। बैंक ने नियमों का उल्लंघन किया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैंक ने फ्रॉड क्लासिफिकेशन एंड रिपोर्टिंग बाइ कॉमर्शियल बैंक और चुनिंदा निर्देंशों के कुछ प्रावधानों का पालन नहीं किया था। 

विज्ञापन

इसलिए लगाया जुर्माना

बैंक पर नियामकीय अनुपालन में कमी की वजह से जुर्माना लगाया गया है। हालांकि इस जुर्माने से बैंक के किसी लेनदेन या ग्राहकों के साथ किया गया किसी तरह का एग्रीमेंट इससे प्रभावित नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2017 में की थी जांच

बता दें कि मार्च 2017 में रिजर्व बैंक ने तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की वित्तीय स्थिति का जायजा लेने के लिए जांच की थी। आरबीआई ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। लेकिन जवाब में पाया गया कि बैंक ने नियमों का उल्लंघन किया था। इसलिए अब केंद्रीय बैंक ने जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed