{"_id":"5821f74d4f1c1b6729b38829","slug":"rbi-governor-after-pm-modi-address-to-nation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुराने नोट बदलने के लिए खोले जाएंगे विशेष काउंटर: रिजर्व बैंक","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
पुराने नोट बदलने के लिए खोले जाएंगे विशेष काउंटर: रिजर्व बैंक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Nov 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
Urjit Patel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने देशभर में 500 और 1000 के सभी नोटों को आधी रात से बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस बात का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्वयं देश को संबोधित करते हुए किया। इसके बाद आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने मीडिया को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि आतंकी कर रहे थे नोटों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल इस कारण नए नोटों को जारी करना जरूरी हो गया था। ये स्टेप उठाना इसलिए भी जरूरी था क्योंकि नकली नोटों का असर हमारी इकॉनोमी को रहा था।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा है कि पुराने पांच सौ और हजार रुपये के नोटों के स्थान पर बृहस्पतिवार 10 नवंबर 2016 से बैंकों में नए पांच सौ, एक हजार और दो हजार रुपये के नोट बैंकों में मिलने लगेंगे। पुराने नोटों को जमा करने या बदलने के लिए बैकों में विशेष काउंटर खोले जाएंगे, जो कि अतिरिक्त समय -एक्सटेंडेड आवर- तक खोले जाएंगे। आम नागरिकों को दिक्कत नहीं हो, इसके लिए नए नोट के काफी स्टॉक जमा कर लिये गए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुराने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा करने के बाद पटेल ने बताया कि आम नागरिकों को पुराने नोट बदलने में कोई असुविधा नहीं होगी। उन्हें बस अपना पहचान पत्र ले जाना होगा। पुराने नोट जमा करने के लिए कोई उपरी सीमा तय नहीं की गई है। लेकिन जो भी नोट बदलने जाएंगे, उनकी पूरी पहचान सुनिश्चित की जाएगी साथ ही वीडियो रिर्काडिंग भी की जाएगी। यही नहीं, जो जिनके पास ज्यादा मात्रा में पुराने नोट होंगे, उनकी सूचना आय कर विभाग और वित्तीय खुफिया इकाई -एफआईयू- को भी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
नए नोट आ रहे हैं चलन में
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल
केन्द्रीय वित्त मंत्रालय में आर्थिक कार्य विभाग सचिव शक्तिकांत दास ने बताया कि बृहस्पतिवार, 10 नवंबर से पांच सौ, एक हजार और दो हजार रुपये के नए नोट चलन में आ जाएंगे। इन नोटों को छापने की प्रक्रिया कई महीने पहले से शुरू हो गई थी और इन्हें छाप कर बैंकों के करेंसी चेस्ट तक पहुचा दिए गए हैं।
रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय में नियंत्रण कक्ष
शक्तिकांत दास ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे से रिजव बैंक में एक नियंत्रण कक्ष काम करने लगेगा। यह आगामी 15 दिनों तक 24 घंटे काम करेगा। रिजर्व बैंक के नियंत्रण कक्ष का नंबर 022- 22602201, 22602944 है। इसके अलावा केन्द्रीय वित्त मंत्रालय में भी एक नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है जिसका नंबर 011- 23093230 है। इस पर कोई भी व्यक्ति फोन कर जानकारी ले सकता है।
शुरू में हो सकती है दिक्कत
शक्तिकांत दास ने कहा कि पुराने नोट चलन से हटाने से शुरू में कुछ दिक्कत हो सकती है, लेकिन 15-20 दिन बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा।
रिजर्व बैंक की होगी कड़ी नजर
उर्जित पटेन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पर रिजव बैंक की नजर होगी और उसकी तरफ से इसकी निगरानी की जाएगी। इसका नियमन भी रिजर्व बैंक के हाथों ही होगा।
ई ट्रांजेक्शन पर प्रतिबंध नहीं
पटेल ने बताया कि इस दौरान इलेक्ट्रानिक तरीके से होने वाले ट्रांजेक्शन पर कोई प्रतिबंध नहीं है। क्रेडिट, डेबिट या प्लास्टिक मनी से पहले की तरह ट्रांजेक्शन होंगे। इसी तरह वैलेट से भी पहले की तरह कारोबार होंगे। चेक से भुगतान पर भी कोई रोक नहीं है।