फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI finds SBI under reported bad loans by Rs 11932 crore in FY19

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के फंसे कर्ज में आरबीआई ने पाया अंतर

Tue, 10 Dec 2019 03:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 10 Dec 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
RBI finds SBI under reported bad loans by Rs 11932 crore in FY19

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) और प्रोविजनिंग के आकंड़ों में अंतर पाया है। इसकी जानकारी एसबीआई ने दी। 

विज्ञापन

ग्रॉस एनपीए में 11,932 करोड़ रुपये का अंतर

बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एसबीआई ने 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष (2018-19) में ग्रॉस एनपीए एक लाख 72 हजार 750 करोड़ रुपये बताया था। हालांकि आरबीआई के अनुसार, यह आंकड़ा एक लाख 84 हजार 682 करोड़ रुपये होना चाहिए। इस तरह ग्रॉस एनपीए में 11,932 करोड़ रुपये का अंतर आ रहा है। नेट एनपीए की रिपोर्टिंग में 11,932 करोड़ रुपये का अंतर मिला है। एसबीआई के अनुसार, यह 65,895 करोड़ रुपये है। लेकिन आरबीआई के मुताबिक, इसे 77,827 करोड़ रुपये होना चाहिए। 

विज्ञापन

प्रोविजनिंग राशि में 12,036 करोड़ रुपए का फर्क

सिर्फ एनपीए ही नहीं, आरबीआई के मुताबिक एसबीआई की प्रोविजनिंग राशि में भी अंतर है। आरबीआई और एसबीआई के आंकड़ों में 12,036 करोड़ रुपये का फर्क पाया गया है। एसबीआई के मुताबिक इसका आंकड़ा एक लाख छह हजार 856 करोड़ रुपये है, जबकि आरबीआई के मुताबिक यह रकम एक लाख 18 हजार 892 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई को हुआ था 862 करोड़ का मुनाफा

वित्त वर्ष 2018-19 में एसबीआई को 862 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बता दें कि बैंकों को केंद्रीय बैंक की फाइनल रिस्क एसेसमेंट रिपोर्ट मिलने के 24 घंटे के अंदर एनपीए और प्रोविजनिंग के आंकड़ों में फर्क की जानकारी सार्वजनिक करनी होती है। सोमवार को एसबीआई ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में कटौती कर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया था। एक साल के एमसीएलआर में 10 बीपीएस की कटौती की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed