फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   rbi data says bank fraud cases increased in 5 years duped 61k crore

आरबीआई का दावा, पिछले 5 साल में बैंकों में बढ़े फ्रॉड लोन केस, लगाया 61 हजार करोड़ का चूना

Fri, 16 Feb 2018 05:25 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Feb 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
rbi data says bank fraud cases increased in 5 years duped 61k crore

पिछले 5 सालों में लोन फ्रॉड के मामलों में बैंकों ने करीब 8670 केस दर्ज किए हैं। वहीं इन फ्रॉड की वजह से बैंकों को 61 हजार करोड़ की चपत लग चुकी है। इन दर्ज किए गए केसों में पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


पीएनबी ने दर्ज किए 389 केस
आरबीआई द्वारा न्यूज एजेंसी रायटर्स को मिले डाटा के अनुसार सबसे ज्यादा केस पीएनबी ने दर्ज किए। इन केसों की कुल संख्या 389 है। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया का नंबर है। 31 मार्च 2017 तक आरबीआई के पास कुल मिलाकर 9.58 बिलियन डॉलर के लोन फ्रॉड केस दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


ये होता है लोन फ्रॉड केस
भारत में लोन फ्रॉड केस तब दर्ज किया जाता है जब कोई व्यक्ति या फिर कंपनी लोन लेने के बाद उसे वापस न करे। पिछले साल देश के बैंकिंग सेक्टर में 149 बिलियन डॉलर के खराब लोन दर्ज किए गए थे। इस डाटा से साफ होता है कि भारत में बैंकिंग सेक्टर काफी दबाव में काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2012 से आया इतना उछाल 

rbi data says bank fraud cases increased in 5 years duped 61k crore
Nirav Modi

2012 से बैंक लोन फ्रॉड के मामलों में काफी उछाल आया है। 2012-13 में जहां यह 63.57 बिलियन डॉलर था, वहीं इस वित्तीय वर्ष में यह करीब 176.34 बिलियन डॉलर पहुंच गया है। इस डाटा में पीएनबी का महाघोटाला शामिल नहीं है। 

2011 से चल रहा था फर्जीवाड़ा
सूत्रों के मुताबिक यह फर्जीवाड़ा 2011 से चल रहा था और इसमें बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता थी। पीएनबी ने एक बयान में कहा है कि मुंबई स्थित उसकी एक ब्रांच में फर्जी तरीके से ट्रांजेक्शन कर कुछ खाताधारकों को लाभ पहुंचाया गया।

नीरव मोदी के भाई निशाल, पत्नी एमी और मेहुल चीनभाई चोकसी की ओर से किए इन ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों ने विदेश में अन्य भारतीय बैंकों से लोन हासिल कर लिया। चोकसी ज्वेलरी चेन गीतांजलि के मालिक हैं।

मोदी पर 10 दिन पहले ही पीएनबी ने 280 करोड़ रुपये की घोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। इसमें बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। सीबीआई इसकी जांच कर रही है। मोदी के अलावा इसमें उसके भाई निशाल, पत्नी और पार्टनर चोकसी को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed