RBI के नाम से हो रहा है यह फ्रॉड, केंद्रीय बैंक ने किया लोगों को आगाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी देने के वास्ते कई सारी फर्जी वेबसाइट्स और ई-मेल हो रहे हैं। ऐसा होने से लोगों को काफी नुकसान और समय की बर्बादी भी हो रही है। केंद्रीय बैंक ने लोगों को आगाह करते हुआ कहा है कि वो ऐसी धोखाधड़ी से अपने आप को बचाएं।
केवल इस वेबसाइट पर निकलती हैं जॉब
आरबीआई ने कहा है कि वो भर्ती संबंधी सभी तरह की विज्ञप्तियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर ही पोस्ट करता है। इसके अलावा किसी भी अधिकारी की तरफ से इनके लिए अलग से ई-मेल नहीं किया जाता है। अखबार व अन्य संस्थानों में भी जो विज्ञापन दिए जाते हैं उनमें भी इसी वेबसाइट का लिंक दिया जाता है।
साक्षात्कार के लिए कर रहे कॉल
बैंक ने कहा है कि कई लोग फर्जी ई-मेल आईडी का प्रयोग करके आरबीआई में भर्ती के लिए मेल भेज रहे हैं और साक्षात्कार के लिए भी कॉल किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को गलत सपने दिखाकर पैसे ऐंठने का भी काम किया जा रहा है। वहीं जनता में आरबीआई की छवि को भी नुकसान हो रहा है। इससे लोगों के पैसे और समय की बर्बादी हो रही है।
आरबीआई को कर सकते हैं आगाह
बैंक ने आम जनता से अपील की है कि वो भी उसके नाम पर होने वाले किसी भी फ्रॉड की जानकारी उसको दे सकती है। अगर उसे किसी पर भी शक है तो बैंक के आधिकारिक नंबरों पर सूचना दे सकते हैं, जिसकी जानकारी गुफ्त रखी जाएगी।
पहले भी किया था आगाह
इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक के नाम पर एक फर्जी वेबसाइट शुरू किए जाने का मामला भी सामने आया है। इस वेबसाइट को आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट की तरह दिखाने की नाकाम कोशिश की गई है। इसको लेकर भी आरबीआई ने आम आदमी को सतर्क किया था।