फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI can take decision on repo rate your EMI can be reduced

छह जून को RBI करेगा बड़ी घोषणा, आपकी ब्याज दरों में हो सकती है कमी

Mon, 03 Jun 2019 01:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 03 Jun 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
RBI can take decision on repo rate your EMI can be reduced

तीन जून 2019 से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। ये बैठक तीन दिन यानी तीन जून, चार जून और छह जून तक चलेगी। बैठक में जो भी निर्णय लिए जाएंगे उनकी घोषणा छह जून को होगी। बता दें कि इस बैठक में आरबीआई रेपो रेट पर बड़ा फैसला ले सकता है। लगातार तीसरी बार आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है। इस कटौती से आपको काफी फायदा होगा क्योंकि इससे ब्याज दरों में कमी आएगी। ऐसे में आपको सस्ते में लोन मिल जाएगा। 

विज्ञापन

फिलहाल यह है रेपो रेट

फिलहाल रेपो रेट छह फीसदी पर है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि वो रेपो रेट पर फैसला लेंगे कि उनको और कम किया जाए, ताकि लोगों को इसका फायदा मिले। 

विज्ञापन


केंद्रीय बैंक ने आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने के लिए इस साल फरवरी और अप्रैल में रेपो रेट में 25-25 आधार अंकों (0.25 फीसदी) की कटौती की थी। अप्रैल में जब आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती की गई थी, तब कुछ ही बैंकों ने इसका लाभ लोगों को दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में कोटक महिंद्रा बैंक की अध्यक्ष (उपभोक्ता बैंकिंग) शांति एकाम्बरम ने कहा कि, 'हम लिक्विडिटी बढ़ाने के उपाय और ब्याज दरों में कटौती दोनों की उम्मीद कर रहे हैं। ब्याज दरों में कटौती चौथाई से आधा फीसदी तक हो सकती है।'


हालांकि वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने ब्याज दरों में कटौती पर कुछ नहीं कहा। उनका कहना है कि एमपीसी मुद्रास्फीति में कमी और आर्थिक वृद्धि नरम पड़ने पर गौर करते हुए फैसला करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed