फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Yes Bank ceo rana kapoor share surge by 9 percent

यस बैंकः राणा कपूर की जगह रवनीत गिल बनेंगे एमडी-सीईओ, 14 फीसदी चढ़ा शेयर

Thu, 24 Jan 2019 04:47 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Thu, 24 Jan 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Yes Bank ceo rana kapoor share surge by 9 percent

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शुमार यस बैंक ने आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद राणा कपूर के उत्तराधिकारी को चुन लिया है। इस खबर के बाद शेयर बाजार में बैंक के शेयरों में 14 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। एनएसई पर यह 225.50 रुपये पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


यस बैंक ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने रवनीत सिंह गिल को अपने प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया है। गिल बैंक में राणा कपूर की जगह लेंगे, जिनका इस पद पर कार्यकाल 31 जनवरी, 2018 को खत्म हो रहा है। गिल की नियुक्ति को आरबीआई की मंजूरी भी मिल गई है। गिल 1991 से डॉएचे बैंक में हैं। उन्हें कैपिटल मार्केट, ट्रेजरी, फाइनेंस, फॉरेन एक्सचेंज, रिस्क मैनेजमेंट और प्राइवेट बैंकिंग का अनुभव है। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में गिल दॉएच बैंक इंडिया के प्रमुख हैं। आरबीआई ने बीते सितंबर कपूर ने जनवरी माह के अंत तक अपना पद छोड़ने का आदेश दिया था। बैंक के नए प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी रवनीत गिल को आरबीआई की मंजूरी मिल गई है। गिल एक मार्च, 2019 या उससे पहले से पद का कार्यभार संभालेंगे। बैंक ने आगे कहा कि बोर्ड अंतरिम बदलाव को अंतिम रूप देने के लिए आगामी 29 जनवरी को बैठक करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स घोषणा के बाद बंबई शेयर बाजार में यस बैंक का शेयर 14.5 प्रतिशत बढ़कर 225.95 रुपये पर पहुंच गया। यहां उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक के कदम के बाद बैंक के शेयर के मूल्य में करीब दो-तिहाई की गिरावट आई थी। बृहस्पतिवार को बैंक के शेयर में दर्ज तेजी के बाद भी शेयर मूल्य उसके 52 सप्ताह के उच्चस्तर से करीब 40 प्रतिशत नीचे है। 

हालांकि, रिजर्व बैंक ने कपूर को तीन साल के नए कार्यकाल की मंजूरी नहीं देने की कोई विशेष वजह नहीं बताई थी और उन्हें 31 जनवरी तक पद छोड़ने को कहा था। माना जा रहा है कि कपूर के कार्यकाल के दौरान बैंक द्वारा दो वर्षों के लिए डूबे कर्ज को कम कर दिखाने के लिए यह कदम उठाया गया था। 

यस बैंक और निजी क्षेत्र के एक अन्य बैंक एक्सिस बैंक ने दो लगातार वित्त वर्षों के दौरान अपनी गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) को कुल मिलाकर 10,000 करोड़ रुपये कम कर दिखाया था। रिजर्व बैंक ने एक्सिस बैंक के प्रबंधन में भी बदलाव किया। एक्सिस बैंक की प्रमुख शिखा शर्मा ने भी पिछले महीने के अंत में पद छोड़ दिया। 


रिजर्व बैंक द्वारा कपूर के कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी नहीं दिए जाने के बाद बैंक ने इरडा के पूर्व चेयरमैन टी एस विजयन की अगुवाई में उनके उत्तराधिकारी की तलाश के लिए समिति बनाई थी। इस उत्तराधिकारी खोज समिति में भी बीच में कई इस्तीफे हुए। बैंक के गैर कार्यकारी चेयरमैन अशोक चावला ने एक भ्रष्टाचार मामले में नाम आने के बाद इस्तीफा दे दिया। एसबीआई के पूर्व चेयरमैन ओ पी भट्ट ने भी बीच में ही समिति से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed