फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   quaterly results State Bank Of India profit increase

तिमाही नतीजे: तीन गुना बढ़ा SBI का मुनाफा, आठ फीसदी उछला शेयर

Fri, 25 Oct 2019 06:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 25 Oct 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
quaterly results State Bank Of India profit increase

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में एसबीआई को 3011.73 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले साल से तुलना करें, तो एसबीआई का मुनाफा तीन गुणा बढ़ा है। 

विज्ञापन

इसलिए बढ़ा मुनाफा

साल 2018 की समान तिमाही में एसबीआई को 944.87 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। शुक्रवार को एसबीआई ने नतीजों की घोषणा की, जिससे पता चला कि एनपीए की प्रोविजिंग घटने और ब्याज से आय बढ़ने की वजह से एसबीआई के मुनाफे में वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन

17 फीसदी बढ़ी ब्याज से आय

जुलाई-सितंबर के दौरान भारतीय स्टेट बैंक की ब्याज से आय 17 फीसदी बढ़ी है, जिसके बाद यह 24,600 करोड़ रुपये पर हो गई है। वहीं ग्रॉस एनपीए 7.19 फीसदी कम हुआ है। इस दौरान बैंक का ग्रॉस एनपीए 1,61,636 करोड़ रुपये रह गया। अप्रैल-जून में यह 1,68,494 करोड़ रुपये था। नेट एनपीए की बात करें, तो यह सिर्फ 2.79 फीसदी रह गया है। वहीं एनपीए की प्रोविजनिंग 11,648 करोड़ से घटकर 11,041 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के शेयर में जोरदार उछाल

नतीजों की घोषणा के बाद बैंक के शेयर में जोरदार उछाल आया। 265.80 के स्तर पर खुलने के बाद एसबीआई के शेयर में 19.85 अंक यानी 7.56 फीसदी की बढ़त आई, जिसके बाद यह 282.35 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 262.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed