फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Punjab National Bank Q3 results loss of Rs 492 crore

तिमाही नतीजे: पंजाब नेशनल बैंक को हुआ 492.3 करोड़ रुपये का घाटा

Tue, 04 Feb 2020 03:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 04 Feb 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Punjab National Bank Q3 results loss of Rs 492 crore

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक को 492.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। लेकिन वित्त वर्ष 2019 की समान तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक को 246.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

विज्ञापन

1.5 फीसदी बढ़ी ब्याज आय

वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक की ब्याज आय 1.5 फीसदी बढ़ी, जिसके बाद बैंक की आय 4,355 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले वित्त वर्ष की बात करें, तो तब बैंक की ब्याज आय 4,290 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन

कम हुआ बैंक का ग्रॉस एनपीए

बता दें कि तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक का ग्रॉस एनपीए 16.76 फीसदी से कम होकर 16.30 गो गया है। वहीं तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही के दौरान पंजाब नेशनल बैंक का नेट एनपीए 7.65 फीसदी से घटकर 7.18 फीसदी रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

76,809 करोड़ रुपये रहा ग्रॉस एनपीए

रुपये के लिहाज से तिमाही दर तिमाही आधार पर मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक का ग्रॉस एनपीए 79,458.1 करोड़ रुपये से घटकर 76,809 करोड़ रुपये रहा है। नेट एनपीए की बात करें, तो यह 32,659 करोड़ रुपये से घटकर 30,519 करोड़ रुपये रहा है।

इतनी रही लोन वृद्धि 

सालाना आधार पर बैंक की लोन वृद्धि दो फीसदी पर रही है। वहीं तिमाही आधार पर बैंक की की लोन वृद्धि 0.6 फीसदी पर रही है।

4,146 करोड़ रुपये रही प्रोविजनिंग 

तीसरी तिमाही में पीएनबी की प्रोविजनिंग 2,929 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,146 करोड़ रुपये रही है। वहीं पिछले साल की समान तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक की प्रोविजनिंग 2,754 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed