फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Punjab National Bank Merged Entity To Become Operational From April 1

एक अप्रैल 2020 से प्रभावी हो जाएगा यूबीआई, पीएनबी और ओबीसी का विलय

Sun, 15 Sep 2019 04:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 15 Sep 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
Punjab National Bank Merged Entity To Become Operational From April 1

पंजाब नेशनल बैंक ( PNB ), यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ( UBI ) और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ( OBC ) की विलय की गई इकाइयां एक अप्रैल 2020 से परिचालन में आएंगी। संभावना है की विलय की गई इकाइयों का एक नया नाम होगा। मामले से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

होगा देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक

विलय के पश्चात् पंजाब नेशनल बैंक भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन जाएगा। इसके अतिरिक्त बैंक शाखाओं के मामले में भी यह बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक होगा, जिसकी 11,437 शाखाएं होंगी। तीनों बैंकों के विलय के पश्चात् पंजाब नेशनल बैंक का कुल कारोबार 17.95 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा।

विज्ञापन

यूबीआई के सीईओ ने दिया बयान

इस संदर्भ में यूबीआई के प्रबंध निदेशक और सीईओ अशोक कुमार प्रधान ने कहा कि, 'विलय प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा और नई इकाई एक अप्रैल 2020 से काम करना शुरू कर देगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं होगी कर्मचारियों की छंटनी 

तीनों बैंकों ने एक ग्राहक बैठक की थी, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक चंदर खुराना और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के महाप्रबंधक बिनय कुमार गुप्ता शामिल थे। बैंकों ने कहा कि विलय की गई इकाई में कर्मचारियों की कोई छंटनी नहीं होगी। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लाने की बात से भी इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed