फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   punjab national bank impounded passport of 150 willful defaulters

PNB ने जब्त किए 150 विलफुल डिफॉल्टर्स के पासपोर्ट, दर्ज कराई 37 FIR

Sat, 21 Apr 2018 01:02 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Apr 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
punjab national bank impounded passport of 150 willful defaulters
pnb atm - फोटो : amar ujala

114 अरब के महाघोटाले से जूझ रहे देश में सरकारी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 विलफुल डिफॉल्टर्स के पासपोर्ट को जब्त कर लिया है। इसके अलावा बैंक ने 37 ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है, जो लोन को चुकता नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन


एक हजार से अधिक हैं विलफुल डिफॉल्टर्स
बैंक ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि वो अभी तक 1084 लोगों को विलफुल डिफॉल्टर्स घोषित किया है और इनमें से 260 लोगों की तस्वीरें भी अखबारों में प्रकाशित करवा चुका है। बैंक के अध्यक्ष सुनील मेहता ने कहा कि वो लोन रिकवरी पर इस वक्त सबसे ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, ताकि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी द्वारा किए गए 140 अरब के महाघोटाले की भरपाई हो सके और बैंक की वित्तीय हालत में सुधार हो जाए। 
विज्ञापन


अन्य बैंकों से भी ले रहा है मदद
पीएनबी विलफुल डिफॉल्टर्स को पकड़ने के लिए अन्य बैंकों से भी मदद ले रहा है ताकि आसानी से इन्हें पकड़ा जा सके। बैंक को उम्मीद है कि इससे वो आगे चलकर और ज्यादा फ्रॉड होने को रोक सकेगा एवं लोन की रिकवरी भी जल्दी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ने शुरू की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम
बैंक ने दो स्पेशल वन टाइम सेटलमेंट स्कीम शुरू की हैं, जिससे उससे लोन की रिकवरी होने लगी है। इस स्कीम के शुरू होने से पहले जहां 70-80 हजार एनपीए अकाउंट ही सेटलमेंट कराने आए थे, वहीं पिछले 10 महीनों में यह संख्या 2.25 लाख अकाउंट के पार चली गई है।  

चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

punjab national bank impounded passport of 150 willful defaulters
PNB Scam

सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के हजारों करोड़ रुपये के घोटाला मामले में आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। न्यायाधीश सरदार तांबोली ने बुधवार को सीबीआई के आवेदन पर सुनवाई के बाद वारंट जारी किया।

आवेदन में सीबीआई ने स्पष्ट किया था कि चोकसी को पूछताछ के लिए हाजिर रहने के लिए तीन बार नोटिस जारी किया गया लेकिन वह एक बार भी सीबीआई के सामने पेश नहीं हुआ। सीबीआई की ओर से दलील दी गई कि चोकसी से पूछताछ आवश्यक है लेकिन वह नोटिस को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

इसलिए आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाए। सीबीआई के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए न्यायाधीश ने चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

यदि कोर्ट से नरमी चाहते हैं, तो नीरव से कहें वापस आए
हाईकोर्ट ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कंपनी के वकील से तल्खी से कहा कि वह उससे कहें कि वापस आए। कोर्ट ने पूछा कि नीरव मोदी कहां है? हाईकोर्ट ने नीरव की कंपनी की याचिका पर सुनवाई कर रही है। कंपनी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि मोदी कहां है, उन्हें कुछ पता नहीं। मालूम हो कि नीरव व उसके मामा मेहुल चोकसी 12 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले में आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed