फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Punjab National Bank Fourth Quarter Loss Reduced To Rs 697 Crore

चौथी तिमाही में PNB के घाटे और फंसे हुए कर्ज में आई कमी

Sat, 20 Jun 2020 07:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 20 Jun 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Punjab National Bank Fourth Quarter Loss Reduced To Rs 697 Crore
PNB

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी जनवरी-मार्च की तिमाही का एकल शुद्ध घाटा कम होकर 697.20 करोड़ रुपये रह गया है। डूबे कर्ज के लिए प्रावधान कम रहने से बैंक का घाटा कम हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 4,750 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 

विज्ञापन


16,388.32 करोड़ रुपये रही कुल आय
तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 16,388.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,725.13 करोड़ रुपये रही थी। मीडिया को संबोधित करते हुए पीएनबी के निदेशक मल्लिकार्जुन राव ने शनिवार को कहा कि बैंक ने वित्त वर्ष के दौरान 10,000 करोड़ रुपये की नकद वसूली है। इससे नई गैर निष्पादित आस्तियां को 20,000 करोड़ रुपये पर रोका जा सका है। 
विज्ञापन


बैंक को 8,000 करोड़ रुपये तक की वसूली की उम्मीद
उन्होंने कहा कि आगे चलकर बैंक चालू वित्त वर्ष में 6,000 से 8,000 करोड़ रुपये की वसूली की उम्मीद कर रहा है। वित्त वर्ष के दौरान पिछले साल के बचे कुछ बड़े खातों मसलन भूषण पावर एंड स्टील के समाधान की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6.56 फीसदी घटा शुद्ध एनपीए
तिमाही के दौरान बैंक का परिचालन लाभ 3,932.28 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,861.18 करोड़ रुपये रहा था। बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) मार्च, 2020 के अंत तक घटकर 14.21 फीसदी या 73,478.76 करोड़ रुपये रह गईं। मार्च, 2019 के अंत तक यह कुल ऋण पर 15.50 फीसदी या 78,472.70 करोड़ रुपये थीं। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी 6.56 फीसदी से घटकर 5.78 प्रतिशत रह गया। 

मूल्य के हिसाब से यह 30,037.66 करोड़ रुपये से घटकर 27,218.89 करोड़ रुपये रह गया। संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर सुधार के बीच मार्च तिमाही में बैंक का डूबे कर्ज के लिए प्रावधान घटकर 4,618.27 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,153.55 करोड़ रुपये था। 


कर और अन्य आकस्मिक खर्च भी घटे
इसी तरह कर और अन्य आकस्मिक खर्च भी घटकर 4,901.31 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,007.11 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त 2019-20 में बैंक का मुनाफा 363.34 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में बैंक को 10,026.41 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष के दौरन बैंक की कुल आय 64,306.13 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 59,514.53 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed