फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   PNB Banking Rules Changed Punjab National Bank changed rules to withdraw money from ATM

PNB: इस बैंक में है खाता तो हो जाएं सावधान, ATM से पैसे निकलाने के नियम में हुआ बदलाव

Tue, 01 Dec 2020 01:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 01 Dec 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
PNB Banking Rules Changed Punjab National Bank changed rules to withdraw money from ATM
पीएनबी बैंकिंग - फोटो : iStock

कोरोना काल में बैंक फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कड़े नियमों के बावजूद बैंकों में धोखाधड़ी हो ही जाती है। जालसाज आम लोगों को लूटने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लेते हैं। बढ़ते फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए बैंक समय-समय पर अलर्ट जारी करते रहते हैं। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों के लिए ये खबर बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। पंजाब नेशनल बैंक ने इस महीने से एटीएम से कैश निकालने के तौर तरीकों में बदलाव किया है। आइए जानते हैं ग्राहकों के लिए क्या बदलाव हुआ है।

विज्ञापन


फ्रॉड्स के बढ़ते मामले देख पीएनबी ने अपने ग्राहकों के हित में एटीएम से पैसे निकालने को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सिस्टम लागू किया है। इसके तहत एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा। यह नियम 10 हजार रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर लागू होगा। बैंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से देश में बदले ये पांच बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
विज्ञापन
विज्ञापन






पीएनबी के ट्वीट के मुताबिक, एक दिसंबर 2020 से रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे के बीच पीएनबी 2.0 एटीएम से एक बार में 10,000 रुपये से ज्यादा की कैश निकासी अब ओटीपी प्रणाली आधारित होगी। यानी इस दौरान 10 हजार रुपये से अधिक की धनराशि निकालने के लिए पीएनबी ग्राहकों को ओटीपी की जरूरत होगी। इसलिए ग्राहक अपना मोबाइल साथ ले जाना न भूलें। 

यह भी पढ़ें:
 काम की खबर: जानिए इस महीने से रसोई गैस सिलिंडर सस्ता हुआ या महंगा

मालूम हो कि पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स मर्ज हो चुका है। इसके बाद जो एंटिटी अस्तित्व में आई है, उसे PNB 2.0 नाम दिया गया है। बैंक के ट्वीट व मैसेज में साफ कहा गया है कि ओटीपी बेस्ड कैश विदड्रॉअल PNB 2.0 एटीएम पर ही लागू होगा। यानी ओटीपी आधारित कैश निकासी सुविधा पीएनबी डेबिट/एटीएम कार्ड से अन्य बैंक एटीएम से पैसे निकालने पर लागू नहीं होगी।

इससे पहले देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी अपने ग्राहकों के लिए यह नियम लागू कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed