फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Punjab and Sind Bank flags fraud in Bhushan Power and steel company

भूषण पावर द्वारा एक और फ्रॉड का खुलासा, कंपनी ने लगाया करोड़ों का चूना

Thu, 18 Jul 2019 10:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 18 Jul 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Punjab and Sind Bank flags fraud in Bhushan Power and steel company

भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा पंजाब नेशनल बैंक और इलाहाबाद बैंक में किए गए घोटाले के बाद अब एक और बैंक ने धोखाधड़ी की सूचना दी है। पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) ने भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) को सूचना दी है कि भूषण स्टील द्वारा 238 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक और पंजाब नेशनल बैंक दोनों ही भूषण स्टील के कर्जदाता बैंकों में शामिल हैं। भूषण स्टील मामले को आरबीआई 2017 में ही दिवाला अदालत को भेज चुका है। 

विज्ञापन

कंपनी के चेयरमैन का नाम संदिग्धों में शामिल

मौजूदा समय में कंपनी का मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (एनसीएलटी) में चल रहा है। सीबीआई की एफआईआर में कंपनी के चेयरमैन संजय सिंघल, उपाध्यक्ष आरती सिंघल सहित अन्य निदेशकों के नाम संदिग्धों में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने लिया था 47,204 करोड़ रुपये का कर्ज

वहीं इस संदर्भ में सीबीआई का कहना है कि, 'कंपनी ने वर्ष 2007 से 2014 के दौरान 33 बैंकों व वित्तीय संस्थानों से विभिन्न ऋण सुविधाओं का लाभ उठाकर लगभग 47,204 करोड़ रुपये का कर्ज उठाया और उसे समय पर नहीं लौटाया। इसके बाद, लीड बैंक पीएनबी ने खाते को एनपीए घोषित कर दिया, जिसके बाद अन्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने भी इस ऋण खाते को एनपीए घोषित कर दिया।' 

PNB में भी किया था घपला

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने कहा था कि उसने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) की 3,800 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का पता लगाया है। इसकी जानकारी बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक को भी दी थी। इस संदर्भ में पीएनबी ने कहा था कि भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड ने बैंक कर्ज में धोखाधड़ी की और बैंकों के समूह से कोष जुटाने को लेकर अपने बही-खतों में गड़बड़ की। 

इलाहाबाद बैंक ने भी लगाया था आरोप

पंजाब नेशनल बैंक के बाद इलाहाबाद बैंक ने भी भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड कंपनी द्वारा करीब 1,775 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की बात कही थी। कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ फोरेंसिक ऑडिट जांच के नतीजे और सीबीआई की एफआईआर के आधार पर इलाहाबाद बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक को जानकारी दी थी। अपनी रिपोर्ट में बैंक ने कहा था कि कंपनी द्वारा बैंकिंग व्यवस्था से फंड का हेरफेर किया गया और 1,774.82 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed