फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   pune eow arrest bank of maharashtra present and former md on scam charges

एक और सरकारी बैंक में हुआ 2 हजार करोड़ का घोटाला, बैंक एमडी समेत 5 लोग हुए गिरफ्तार

Thu, 21 Jun 2018 11:22 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
pune eow arrest bank of maharashtra present and former md on scam charges
पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले की आंच अभी धीमी नहीं पड़ी थी, कि एक और सरकारी बैंक में 2 हजार करोड़ का घोटाला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बैंक के सीईओ समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि एक बिल्डर को लोन देने के मामले में बैंक के नियमों व भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन को भी अनदेखा किया गया। 
विज्ञापन


यह है मामला
सरकारी बैंक में शुमार बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने पुणे की एक बिल्डर कंपनी डीएसके डेवलपर्स के मालिक डीएस कुलकर्णी को 2043 करोड़ रुपये का लोन दिया था। इस लोन को देने में बैंक के वर्तमान व पूर्व सीईओ ने नियमों की अनदेखी की, जिसके बाद पुणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि बैंक का मुख्यालय भी पुणे में स्थित है। 
विज्ञापन


इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने बैंक के वर्तमान सीईओ व एमडी रविंद्र मराठे, पूर्व सीईओ व एमडी सुशील मनोत, जोनल मैनेजर नित्यानंद देशपांडे, डीएसके के सीए सुनील घाटपांडे, चीफ इंजीनियर राजीव नेवासकर को गिरफ्तार कर लिया है। मनोत को जयपुर व देशपांडे को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी को घोषित किया विलफुल डिफॉल्टर

pune eow arrest bank of maharashtra present and former md on scam charges
बैंक ने आधिकारिक तौर पर स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि डीएसकेडीएल को विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया जा चुका है। इसके साथ ही लोन की रिकवरी के लिए सरफेयासी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। बैंक ने 2016 में 600 करोड़ का लोन उसके एक प्रोजेक्ट के लिए दिया था। 

पांच बैंकों से होगी पूछताछ
पुलिस ने कहा है कि इसके अलावा पांच बैंकों के अधिकारियों से भी पूछताछ होगी, जो उस कंसोर्शियम का हिस्सा थे जिनके जरिए कंपनी को 337 करोड़ रुपये का लोन जारी किया गया था। इस कंसोर्शियम ने भी नियमों की अनदेखी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed