फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   pnb suffers biggest lose in history after niravgate

महाघोटाले के बाद पीएनबी को हुआ अब तक का सबसे बड़ा 13,417 करोड़ रुपये का घाटा

Wed, 16 May 2018 10:25 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 May 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
pnb suffers biggest lose in history after niravgate

बैंकिंग क्षेत्र के सबसे बड़े घोटाले से प्रभावित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को जनवरी-मार्च तिमाही में 13,416.91 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। किसी तिमाही में बैंक का यह अब तक का सबसे बड़ा नुकसान है, जो बैड लोन के लिए भारी प्रोविजनिंग की वजह से हुआ है।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में बैंक का एकल शुद्ध लाभ 261.90 करोड़ रुपये रहा था। चौथी तिमाही में कुल आय घटकर 12,945.68 रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,989.33 करोड़ रुपये था। बताया गया है कि नीरव मोदी प्रकरण में बैंक को कुल 14,356.84 करोड़ रुपये की चपत लगी है। 
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक ने छीनीं सीईओ उषा अनंतसुब्रमण्यन की शक्तियां 
इलाहाबाद बैंक के बोर्ड ने मंगलवार को अपनी एमडी और सीईओ उषा अनंतसुब्रमण्यन की सारी शक्तियां तत्काल प्रभाव से छीन लीं। बैंक ने एक नियामकीय सूचना में यह बात कही। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में सीबीआई के आरोपपत्र में उनका नाम आया है। सीबीआई का आरोपपत्र आने के बाद वित्त मंत्रालय ने एक निर्देश जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मई 2017 तक रही थी पीएनबी के एमडी
अनंतसुब्रमण्यन मई 2017 तक पीएनबी की सीएमडी थीं। सोमवार को वित्त मंत्रालय ने इलाहाबाद बैंक और पीएनबी के बोर्ड से अनंतसुब्रमण्यन और पीएनबी के दो कार्यकारी निदेशकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा था। पीएनबी ने सोमवार को ही अपने दोनों कार्यकारी निदेशकों की सारी शक्तियां छीन ली थीं। 


इलाहाबाद बैंक ने किया आग्रह
इलाहाबाद बैंक ने सरकार से बैंक का कामकाज देखने के लिए उपयुक्त व्यवस्था करने का आग्रह किया है। सीबीआई ने सोमवार को पीएनबी मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल किया। इस बीच पीएनबी ने कहा कि नीरव मोदी घोटाला मामले में उसकी कुल देनदारी 14,356.84 करोड़ रुपये की बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed