फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   pnb post profit in q1, npa also comes down

तिमाही नतीजेः PNB के अच्छे दिन, 1019 करोड़ रुपये का हुआ मुनाफा, एनपीए घटा

Fri, 26 Jul 2019 03:04 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 26 Jul 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
pnb post profit in q1, npa also comes down

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकल आधार पर 1,018.63 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। डेढ़ साल पहले नीरव मोदी घोटाला सामने आने के बाद लंबे समय से बैंक घाटे में चल रहा था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल- जून 2019) में उसने शुद्ध लाभ हासिल किया। 

विज्ञापन


बैंक को पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 940 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही (जनवरी से मार्च 2019) में बैंक को 4,749.64 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय पिछले वित्त वर्ष के 15,072.41 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,161.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।
विज्ञापन


आलोच्य अवधि के दौरान बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बैंक की शुद्ध गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) इस दौरान 10.58 फीसदी से कम होकर 7.17 फीसदी पर आ गई। बैंक का समग्र एनपीए भी 18.26 फीसदी से कम होकर 16.49 फीसदी रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed