फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   pnb net profit rises by 7 percent after fraud by nirav modi and mehul choksey

सबसे बड़े बैंक घोटाले के एक साल बाद पीएनबी को हुआ 246.51 करोड़ रुपये का लाभ

Tue, 05 Feb 2019 03:46 PM IST
paliwal पालीवाल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 05 Feb 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
pnb net profit rises by 7 percent after fraud by nirav modi and mehul choksey

एक साल पहले डायमंड कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में किए गए सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के बाद भी लाभ अर्जित किया है। मंगलवार को घोषित हुए तीसरी तिमाही के नतीजों में बैंक का शुद्ध लाभ 7.12 फीसदी बढ़कर 246.51 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन


इससे पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि में बैंक को 230.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कुल आय में गिरावट

शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय 2.46 फीसदी घटकर 14,854.24 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 15,257.5 करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन


नीरव, मेहुल ने किया था घोटाला

उल्लेखनीय है कि पीएनबी 14,356 करोड़ रुपये के नीरव मोदी, मेहुल चोकसी धोखाधड़ी मामले का शिकार हुआ है। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने कहा कि कंपनी के वित्तीय आंकड़े फिर से सकारात्मक दिशा में दिखने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहता ने कहा कि हमने अपनी सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है। आज की तारीख में हमारे बैंक ने उस घटना (नीरव मोदी धोखाधड़ी) के लिए पूरा प्रावधान कर दिया है। लेकिन अब बैंक उस घटना से उबर चुका है। बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां उसके सकल ऋण का 16.33 फीसीद पर पहुंच गई जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 12.11 फीसदी पर थी। 


बैंक का शुद्ध एनपीए उसके शुद्ध ऋण का 8.22 फीसदी रहा है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 8.90 फीसदी था। समीक्षाधीन अवधि में बैंक ने फंसे कर्ज के लिए 2,565.77 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed