फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   pnb might soon become defaulter of union bank of india

PNB हो सकता है डिफॉल्टर घोषित, अगर RBI ने 31 तारीख तक नहीं किया यह काम

Mon, 26 Mar 2018 04:18 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Mar 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
pnb might soon become defaulter of union bank of india
pnb bank - फोटो : सोशल मीडिया

31 मार्च तक अगर सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मदद नहीं की, तो इसे डिफॉल्टर होने से कोई नहीं रोक सकता है। 

विज्ञापन


इस वजह से हो सकता है डिफॉल्टर
पीएनबी द्वारा जारी किए लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के आधार पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने करीब 1000 करोड़ रुपये का लोन दिया था। अगर पीएनबी इस पैसे को 31 मार्च तक वापस नहीं कर पाता है तो फिर मजबूरन यूबीआई को इसे डिफॉल्टर घोषित करना पड़ेगा और पूरी रकम को एनपीए के तौर पर अकाउंट बुक्स में दिखाना होगा। 
विज्ञापन


पहले से है घोटाले की मार
पीएनबी पहले ही नीरव मोदी-मेहुल चोकसी की कंपनियों द्वारा किए गए 126 अरब के महाघोटाले से जूझ रहा है। ऐसे में एक बैंक दूसरे बैंक को डिफॉल्टर घोषित कर देता है तो बड़ी समस्या हो सकती है। हाल में एलओयू से धोखाधड़ी के मामलों का खुलासा होने के बाद रिजर्व बैंक ने इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बैंकर के मुताबिक इंडस्ट्री को जल्द एलओयू का विकल्प मिलेगा। बता दें कि एलओयू के जरिए 20 से 40 बिलियन डॉलर का व्यापार होता रहा है। 

सरकार को करना होगा हस्तक्षेप

pnb might soon become defaulter of union bank of india
PNB Scam

पंजाब बैंक के डिफॉल्टर होने से बचाने के लिए सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ सकता है। जानकारों के मुताबिक अगर सरकार और रिजर्व बैंक द्वारा इस मामलें में जल्द हस्तक्षेप कर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो बैकिंग इतिहास में यह पहला मामला होगा जब कोई एक बैंक देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक को डिफॉल्टर की सूची में डालेगा।

नीरव मामले में सभी विकल्पों पर चर्चा
126 अरब के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार डायमंड की नीलामी प्रक्रिया में पीएनबी भी हिस्सा ले सकती है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि वसूली के लिए बैंक सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है और इसमें फायरस्टार की दिवालिया प्रक्रिया में हिस्सा लेना भी शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक, बैंक इस मामले को आगे ले जाने के लिए कानूनी विशेषज्ञों की सेवाएं लेने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पीएनबी ने इस मुद्दे पर अभी टिप्पणी करने से इनकार किया है। पिछले महीने फायरस्टार डायमंड ने एक अमेरिकी अदालत में नीलामी के लिए अर्जी दायर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed