फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   PNB gives reply to nirav modi, says because of our money ou became billionaire

PNB Scam: बैंक ने दिया नीरव मोदी को जवाब, कहा- हमारे पैसों के बल पर बने अरबपति, फैलाया कारोबार

Tue, 13 Mar 2018 11:14 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
PNB gives reply to nirav modi, says because of our money ou became billionaire
nirav modi

126 अरब का महाघोटाला होने के बाद पंजाब नेशनल बैंक ने आरोपी नीरव मोदी को पत्र लिखकर जवाब दिया है। बैंक ने नीरव मोदी द्वारा दिए गए सेटलमेंट ऑफर को ठुकराते हुए कहा है कि वो पूरा पैसा जमा करें और जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को सही ठहराया है। 

विज्ञापन


नीरव मोदी ने दिया था यह ऑफर
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, 26 फरवरी को नीरव मोदी ने बैंक को ई-मेल के जरिए सेटलमेंट का ऑफर दिया था। इसके तहत 2 हजार करोड़ की ज्वैलरी, 200 करोड़ रुपये का करेंट अकाउंट डिपॉजिट और 50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के जरिए सेटलमेंट करने का ऑफर दिया था। 
विज्ञापन


बैंक ने कहा ऑफर घोटाले की रकम से काफी कम
बैंक ने नीरव मोदी को जवाब में लिखा है कि पीएनबी के जनरल मैनेजर अश्विनी वत्स ने नीरव मोदी को खत के जरिए से जवाब दिया है कि आपके द्वारा किए गए फ्रॉड के पैसों की पूरी जानकारी आपको थी, लेकिन इसके बावजूद आपने कुछ रुपये ही वापस करने की बात की।  उससे लगता है कि आप देरी करके केवल अधिक समय लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपका ब्रांड हमारे पैसों से बना
पीएनबी ने लिखा है कि आपका ब्रांड हमारे पैसों से बना है। इसलिए यह कहना कि हमने आपके ब्रांड की इमेज को मटियामेट किया है, तो वो गलत है। आपके गैरकानूनी फ्रॉड करने से ब्रांड इमेज मार्केट में खराब हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed