फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   pnb fraud may further escalate to more than 2 billion rupees

127 अरब से ज्यादा का हो सकता है पीएनबी महाघोटाला, ये हैं कारण

Wed, 07 Mar 2018 11:52 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Mar 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
pnb fraud may further escalate to more than 2 billion rupees
pnb

पंजाब नेशनल बैंक में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी द्वारा किए गए महाघोटाले का आंकड़ा 127 अरब से ज्यादा का होने की संभावना है। जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही लगातार धड़पकड़ करने और अभी भी गिरफ्तारियां और पूछताछ होने के कारण कई खुलासे होने बाकी है। 

विज्ञापन


अभी नहीं मिले हैं सारे एलओयू
सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को अभी सारे कागजात और एलओयू नहीं मिले हैं, जिनको बैंक के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया था। देश के इतिहास में हुए अब तक के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक और जांच एजेंसियों ने नीरव और चोकसी द्वारा संचालित ज्वेलरी कंपनियों पर आरोप लगाया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने भी मुंबई की अदालत को बताया है कि इस घोटाले का आंकड़ा बहुत आगे जा सकता है। 
विज्ञापन


टॉप महिला बैंक अधिकारियों को किया समन
एसएफआईओ ने आईसीआईसीआई बैंक की एमडी एवं सीईओ चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की प्रमुख शिखा शर्मा से भी पूछताछ के लिए समन जारी किया है। उन्हें खुद या अपने प्रतिनिधि के जरिए पेश होने का निर्देश दिया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बैंक के शीर्ष अधिकारियों यह समन पीएनबी घोटाले के आरोपी एवं गीतांजलि ग्रुप के मालिक मेहुल चोकसी को 5280 करोड़ रुपये के वर्किंग कैपिटल लोन को संबंध में पूछताछ के लिए जारी किया गया है। चोकसी के ग्रुप को यह लोन 31 बैंकों के कंसोर्टियम ने दिया है। इस कंसोर्टियम के लीड बैंक के तौर पर आईसीआईसीआई बैंक की ओर से ग्रुप को 405 करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया गया था।


पेश हुए डिप्टी एमडी
मंगलवार को एक्सिस बैंक के डिप्टी एमडी वी श्रीनिवासन की अगुवाई में अधिकारियों की एक टीम दक्षिण मुंबई में एसएफआईओ के कार्यालय में पेश हुई। इन अधिकारियों से एसएफआईओ के अधिकारियों ने दो घंटे से ज्यादा पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, उनसे मेहुल चोकसी के गीतांजलि जेम्स और नीरव मोदी की कंपनियों के साथ लेन-देन के बारे में जानकारी हासिल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed