{"_id":"5aca5fb44f1c1b556b8b4745","slug":"pnb-fraud-cvc-awaits-detailed-vigilance-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवीसी को विस्तृत विजिलेंस रिपोर्ट का इंतजार, पीएनबी ऑडिटर्स तलब","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
सीवीसी को विस्तृत विजिलेंस रिपोर्ट का इंतजार, पीएनबी ऑडिटर्स तलब
एजेंसी, नई दिल्ली।
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
PNB Scam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक में हुए 13,000 करोड़ रुपये के घोटाले पर विस्तृत विजिलेंस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने बैंक के ऑडिटरों को तलब किया है। इनकी संख्या लगभग एक दर्जन है। उनसे वित्तीय लेनदेन का विशिष्ट ब्यौरा पेश करने को कहा गया है।
विज्ञापन
सरकारी निगरानी संस्था ने सतर्कता तंत्र को मजबूत बनाए जाने की जरूरत पर भी जोर दिया है। आयोग ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि प्रक्रिया का महज पालन न किया जाए, बल्कि रिपोर्टों की सच्चाई को सत्यापित भी किया जाए।
विज्ञापन
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त केवी चौधरी ने कहा कि पीएनबी के ऑडिटरों को आयोग के समक्ष पेश होने का समय दिया गया है। हम बैंक का ऑडिट करने वालों ऑडिटरों का परीक्षण करने की प्रक्रिया में हैं। हम मानव संसाधन पहलुओं को भी देख रहे हैं। यह रिपोर्ट कई वर्षों की होगी।
विज्ञापन