{"_id":"8d4b4062fcd9e7a706aab4c5cfc714a7","slug":"pnb-cut-intrest-rate-on-fd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी में है अकाउंट तो आपके लिए है ये खबर","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
पीएनबी में है अकाउंट तो आपके लिए है ये खबर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Jun 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में चौथाई फीसदी की कटौती इसलिए की ताकि ग्राहकों को लोन के ब्याज दर में राहत मिलेगी। लेकिन सरकारी क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने लोन पर ब्याज दर घटाने के बदले मियादी जमाओं पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी र्है।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक बैंक ने चुनिंदा परिपक्वता अवधि वाले एफडी पर ब्याज दरों में चौथाई फीसदी की कटौती कर दी है। संशोधित जमा दरें आगामी सोमवार (8 जून 2015) से लागू होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती करने के बाद मंगलवार को ही इलाहाबाद बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, देना बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने बेस रेट में कटौती कर दी थी। इसलिए पंजाब नेशनल बैंक से भी आशा की जा रही थी कि यह भी बेस रेट में कटौती करेगी।
विज्ञापन