{"_id":"5ca1ea97bdec22143d397b97","slug":"pnb-chairman-writes-letter-to-eci-on-congress-manipur-candidate-loan-default-from-three-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी पर पीएनबी का 100 करोड़ से ज्यादा का लोन डिफॉल्ट, चुनाव लड़ने पर लग सकती है रोक","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
कांग्रेस प्रत्याशी पर पीएनबी का 100 करोड़ से ज्यादा का लोन डिफॉल्ट, चुनाव लड़ने पर लग सकती है रोक
Mon, 01 Apr 2019 05:00 PM IST
kapil sharma
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil sharma
Updated Mon, 01 Apr 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के बाहरी मणिपुर से प्रत्याशी के. जेम्स
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नैशनल बैंक ने बाहरी मणिपुर से कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी किशिंग जेम्स को डिफॉल्टर बताते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। बैंक के अध्यक्ष सुनील मेहता ने अपने पत्र में लिखा है कि के. जेम्स पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का डिफॉल्ट है और यह बात उन्होंने अपने शपथ पत्र में छुपाई है, इसलिए उनको चुनाव लड़ने से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्तिगत तौर पर लिया था लोन
बैंक ने पत्र में लिखा है कि के. जेम्स ने नॉर्थ-ईस्ट रीजन फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड के निदेशक और व्यक्तिगत गारंटर के तौर पर लोन का आवेदन किया था। इस लोन को बैंक ने नकद दिया था। इस पत्र की कॉपी amarujala.com के पास है।
विज्ञापन
बिना बताए दिया कंपनी से इस्तीफा
बैंक ने 28 मार्च को जारी किए इस पत्र में आगे लिखा है कि जेम्स ने बिना उसे बताए कंपनी से इस्तीफा दे दिया, जो कि लोन के प्रावधानों का उल्लंघन है। बैंक का कहना कि वो चुनाव लड़ने के दौरान यह बताना चाहते हैं कि उनके ऊपर किसी तरह का लोन नहीं है।
विज्ञापन
कार्रवाई करने का दिया निर्देश
मणिपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने बैंक अध्यक्ष सुनील मेहता का पत्र मिलने के बाद थोबुल जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विलफुल डिफॉल्टर घोषित करने की तैयारी
पीएनबी जेम्स को विलफुल डिफॉल्टर घोषित करने की तैयारी कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि तीन साल बाद भी उन्होंने एक भी किस्त जमा नहीं की, जिसके चलते यह लोन एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) घोषित हो चुका है। बैंक ने बताया कि जेम्स से 116 करोड़ रुपये की रिकवरी करनी है।बैंक ने इस संबंध में गुवाहाटी स्थित डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल में रिकवरी के लिए 30 दिसंबर 2017 को एक केस भी फाइल कर रखा है।