फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   pnb board of directors gave approval of merger of obc and united bank of india

पीएनबी के निदेशक मंडल ने दी ओबीसी, यूनाइटेड बैंक के विलय को मंजूरी

Thu, 05 Sep 2019 06:32 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 05 Sep 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
pnb board of directors gave approval of merger of obc and united bank of india

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के निदेशक मंडल ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का उसके साथ विलय किए जाने को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में इस विलय को मंजूरी दी गई थी। यह बैठक वित्त मंत्रालय द्वारा तीनों बैंकों के विलय प्रस्ताव पर चर्चा करने का निर्देश मिलने के बाद बुलाई गई थी। 

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक से परामर्श करने के बाद वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली वैकल्पिक व्यवस्था ने विलय पर आगे बढ़ने की अनुमति दे दी है।

इन बैंकों का होगा विलय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स तथा यूनाइटेड बैंक का पंजाब नेशनल बैंक में, सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक और आंध्रा बैंक एवं कॉर्पोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


इसके अलावा पीएनबी के निदेशक मंडल ने तरजीही शेयर आवंटन करके सरकार द्वारा 18,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालने को भी मंजूरी दे दी। बीते शुक्रवार को सरकार ने पीएनबी में 16,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बैंक के सभी शेयरधारकों की अनुमति के लिए 22 अक्टूबर को असाधारण आम बैठक बुलायी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed