PMC बैंक घोटालाः 14 अक्तूबर तक बढ़ी HDIL के मालिकों, पूर्व चेयरमैन की हिरासत अवधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक में हुए घोटाले के मुख्य आरोपी एचडीआईएल के मालिक और पूर्व एमडी की हिरासत अवधि को कोर्ट ने 14 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इन तीनों को गिरफ्तार किया था।
4355 करोड़ रुपये का घोटाला
पुलिस ने आरबीआई द्वारा खातों से लेन-देन पर एक हजार रुपये की सीमा 23 सितंबर को करने के बाद ग्राहकों की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। हालांकि बाद में आरबीआई ने सीमा को पहले 10 हजार रुपये किया, फिर उसे छह महीने में 25 हजार रुपये कर दिया था। 4355 करोड़ रुपये के इस घोटाले में बैंक के पूर्व एमडी जॉय थॉमस, एचडीआईएल के मालिक राकेश वाधावन और उनके बेटे सारंग वाधावन, पूर्व चेयरमैन वारयाम सिंह को पुलिस ने आरोपी बनाया था। वाधावन बाप-बेटे को पुलिस ने पिछले गुरुवार को और वारयाम सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।
अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एस जी शेख की अदालत में इन तीनों आरोपियों को पेश किया। पुलिस ने कहा कि इनसे इस घोटाले के संबंध में और पूछताछ की जानी है। इसके बाद कोर्ट ने इन तीनों की हिरासत अवधि को 14 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है।
3500 करोड़ की संपत्ति जब्त
पुलिस ने वाधावन और एचडीआईएल की 3500 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि पीएमसी बैंक ने एचडीआईएल के 44 लोन खातों को बदल दिया था। इसके अलावा 21,049 फर्जी खातों के बारे में भी पता चला है।