फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   people used debit card more than credit card for transactions during lockdown

लॉकडाउन में लेनदेन के लिए क्रेडिट कार्ड नहीं, बल्कि इसका हुआ ज्यादा इस्तेमाल

Mon, 14 Sep 2020 03:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 14 Sep 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
people used debit card more than credit card for transactions during lockdown
क्रेडिट/डेबिट कार्ड - फोटो : pixabay

भारत में क्रेडिट कार्ड ने हमेशा ही लोगों को आकर्षित किया है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान इस मामले में बदलाव देखा गया। संकट के समय में लोगों ने क्रेडिट कार्ड की जगह पर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल ज्यादा किया। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में ज्यादातर लोगों ने ग्रोसरी व अन्य उत्पादों की खरीदारी के लिए डिजिटल पेमेंट किया, लेकिन इसके लिए ज्यादातर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन


डेबिट-क्रेडिट कार्ड से कितनी खरीदारी की गई?
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में जून के महीने में लोगों ने क्रेडिट कार्ड से 42,818 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जबकि जनवरी में क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 67,000 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई थी। यानी लोगों ने क्रेडिट कार्ड से 36 फीसदी कम खरीदारी की। डेबिट कार्ड की बात करें, तो इसके माध्यम से 47,252 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई, जो कोरोना काल के पहले के समय से 24 फीसदी कम है। तब डेबिट कार्ड से लोगों ने 62.153 करोड़ की शॉपिंग की थी।
विज्ञापन


डेबिट-क्रेडिट कार्ड से कितने ट्रांजेक्शन हुए?
वहीं अगर ट्रांजेक्शन के लिहाज से देखें, तो जून में 12.5 करोड़ बार क्रेडिट कार्ड से लेनदेन हुआ। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के पहले जनवरी के महीने में यह आंकड़ा 20.3 करोड़ था। डेबिट कार्ड से जनवरी में 45.8 करोड़ लेनदेन हुए, लेकिन डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कम हुआ और इसके जरिए 30.2 करोड़ लेनदेन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेबिट-क्रेडिट कार्ड से कितना औसतन खर्च हुआ?
जनवरी में एक क्रेडिट कार्ड से औसतन 12,000 रुपये खर्च किए गए थे। जून में यह आंकड़ा गिरकर 7,474 रुपये पर आ गया। वहीं डेबिट कार्ड औसतन 761 रुपये खर्च किए गए थे, जबकि जून में एक डेबिट कार्ड से 558 रुपये खर्च किए गए।

यूपीआई का भी हुआ ज्यादा इस्तेमाल
मालूम हो कि भारत में प्रत्येक 15 डेबिट कार्ड पर एक क्रेडिट कार्ड है। डेबिट कार्ड के अतिरिक्त इस दौरान यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का भी ज्यादा इस्तेमाल किया गया। अगस्त में यूपीआई से 150 करोड़ से ज्यादा लेनदेन हुए।


क्या है यूपीआई?
यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस एक अंतर बैंक फंड ट्रांसफर की सुविधा है, जिसके जरिए स्मार्टफोन पर फोन नंबर और वर्चुअल आईडी की मदद से पेमेंट की जा सकती है। यह इंटरनेट बैंक फंड ट्रांसफर के मकैनिज्म पर आधारित है।

ऐसे काम करता है UPI 
एनपीसीआई के द्वारा इस सिस्टम को कंट्रोल किया जाता है। यूजर्स यूपीआई से चंद मिनटों में ही घर बैठे ही पेमेंट के साथ मनी ट्रांसफर करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed