फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Paytm offers bank account money transfer service at 1 percent fee

1 प्रतिशत चार्ज पर, पेटीएम वॉलेट में मौजूद कैश को बैंक अकाउंट में करें ट्रांसफर

Wed, 16 Nov 2016 11:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 16 Nov 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
Paytm offers bank account money transfer service at 1 percent fee
देश में 500-1000 के नोटों पर प्रतिबंध के बाद कैश की कमी से जूझ रहे आम लोगों को पेटीएम अपने प्लेटफॉर्म से आकर्षित कर रहा है। बैंको और एटीएम के बाहर भारी भीड़ को देखते हुए पेटीएम ने यूजर्स को एक खास ऑफर दिया है। 
विज्ञापन


कई डिजीटल वॉलेट कंपनियों का कहना है कि सरकार ने अपने इस निर्णय से कैश पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। इस वजह से देश में अब डिजिटल वॉलेट की मांग बढ़ेगी। 
विज्ञापन


रविवार को एक ब्लॉग पोस्ट में पेटीएम ने घोषणा की कि यूजर्स 1 प्रतिशत चार्ज के साथ पेटीएम वॉलेट में मौजूद कैश को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। केवाईसी भरने वाले और न भरने वाले दोनों ही यूजर्स इसका फायदा उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जिन्होंने केवाईसी की औपचारिकताओं को पूरा किया है वह तुरंत ही अपने पेटीएम वॉलेट में मौजूद कैश को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। नए यूजर्स जिन्होंने केवाईसी की औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया है वह तीन दिन बाद इसका फायदा उठा सकते हैं। यूजर्स अपने वॉलेट से कम से कम 100 रुपये की रकम को ट्रांसफर कर सकते हैं। 

30 मिलियन यूजर्स ने लेन-देने के लिए पेटीएम का इस्तेमाल किया

Paytm offers bank account money transfer service at 1 percent fee
आपको बता दें कि इससे पहले पेटीएम केवाईसी भरने वालों से बैंक में मनी ट्रांसफर के लिए 1 प्रतिशत और केवाईसी न भरने वाले यूजर्स से 4 प्रतिशत चार्ज ले रहा था। वहीं, केवाईसी की औपचारिकताओं को पूरा न करने वालों को बैंक अकाउंट में मनी ट्रांसफर के लिए 4 प्रतिशत चार्ज लिया जा रहा था।

नोटबंदी के बाद पेटीएम का दावा है कि बीते तीन दिनों में 850,000 मर्चेंट और 30 मिलियन यूजर्स ने लेन-देने के लिए पेटीएम का इस्तेमाल किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed