फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Pahal becomes world's biggest plane of transfer subsidy

सब्सिडी हस्तांतरण में दुनिया की सबसे बड़ी योजना बनी 'पहल'

Fri, 06 Feb 2015 02:42 PM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
Pahal becomes world's biggest plane of transfer subsidy

रसोई गैस की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित करने की योजना पहल दुनिया भर में नकद हस्तांतरण वाली सबसे बड़ी योजना बन गई है।

विज्ञापन


इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुशी जताते हुए कहा है कि इससे रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगेगी और सब्सिडी जरूरतमंद को ही मिलेगी।

देश में इस समय सब्सिडी वाली रसोई गैस के ग्राहकों की कुल संख्या 15.34 करोड़ है। इनमें से 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों की गैस ग्राहक संख्या बैंक खाते से जुड़ चुकी है।

Trending Videos

54 जिले से शुरू की गई थी योजना

Pahal becomes world's biggest plane of transfer subsidy

यह योजना 15 नवंबर 2014 को 54 जिले से शुरू की गई थी, जिसे एक जनवरी 2015 से पूरे देश में लागू कर दिया गया है। अभी तक इस माध्यम से 4299 करोड़ रुपये हस्तांतरित किये जा चुके हैं और अभी तक 11.33 करोड़ ट्रांजैक्शन हो चुके हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस योजना के बारे में लोगों के बीच जो जागरूकता अभियान चलाया गया है, उसका सकारात्मक असर दिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed