20 साल बाद छपेंगे 1 रुपए के नोट, जानें खासियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 रुपए के नोट खोजने वालों के लिए रिजर्व बैंक एक सौगात लेकर आ रहा है। रिजर्व बैंक जल्द ही 1 रुपए के नोट जारी करने वाला है। ये नए नोट हरे-गुलाबी रंग के होंगे।
आपको बता दें कि 1994 के बाद ही 1 रुपए के नोट जारी करना बंद कर दिया गया था, लेकिन लोगों की तरफ से इसकी भारी मांग के चलते सरकार ने इसे 20 साल बाद फिर से छापने का फैसला किया है।
1 रुपए के इस नए नोट पर वित्त सचिव के साइन होंगे और 15 भाषाओं में इसका मूल्य अंकित होगा। दरअसल, कम मूल्य को नोट बंद करने का कारण यह था कि इनकी छपाई में अधिक लागत आती है।
छापे जाएंगे 10 रुपए के नोट
जल्द ही भारतीय रिजर्व बैंक 10 रुपए के नए नोट जारी करेगा। इन नोटों की खासियत यह होगी कि इनमें नंबर वाले खाने में अंग्रेजी का अक्षर N लिखा होगा।
नए नोट महात्मा गांधी की सीरीज 2005 के तहत ही जारी किए जाएंगे, जिनका मुद्रण वर्ष 2014 होगा। आरबीआई की तरफ से जानी इन नए नोटों पर भी गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे।
दस रुपए के ये नए नोट भी पुराने नोट की तरह ही होंगे और साथ ही पुराने नोट भी चलन में रहेंगे। इसके बारे में रिजर्व बैंक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है।